{"_id":"6aae7bcd21e7cd9140006948","slug":"the-district-bar-association-has-accused-the-sub-registrar-of-misbehavior-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-121369-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: जिला बार एसोसिएशन ने उप निबंधक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: जिला बार एसोसिएशन ने उप निबंधक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया
Sat, 19 Sep 2026 05:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 19 Sep 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला बार एसोसिएशन ने उप निबंधक पर एक अधिवक्ता के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर उप निबंधक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक उप निबंधक का स्थानांतरण नहीं किया जाता है तब उनके कार्यालय के कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत और सचिव चंद्रभान सिंह राणा ने बताया कि 18 सितंबर को जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता एक अभिलेख पंजीकृत कराने उप निबंधक कार्यालय में गए लेकिन उप निबंधक प्रतीक पुंडीर ने दस्तावेज पंजीकरण किए बिना ही उनके दस्तावेज जब्त करने करने की बात कहने लगे। उन्होंने उप निबंधक का शीघ्र स्थानांतरण करने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालाें में एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष दिनेश उनियाल, चंद्रभान राणा, प्रेम सिंह बिष्ट, दिनेश सेमवाल, मतेंद्र बहुगुणा, मृदुला जैन, आनंद सिंह बेलवाल शामिल थे।