अपने गानों से पूरे देश को गुनगुनाने पर मजबूर करने वाले किशोर कुमार का जन्मदिन 4 अगस्त को होता है। भले ही आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। अपने गानों और संगीत को लेकर वह जितनी चर्चाओं में रहे उतने ही अपने रिलेशनशिप को लेकर भी वह खबरों में बने रहें। आइए जानते हैं उनकी चार शादियों के बारे में...
2 of 5
ruma guha thakurta kishore kumar
- फोटो : Twitter
किशोर कुमार की पहली शादी 1951 में एक्ट्रेस रूमा गुहा से हुई थी। उन दिनों में किशोर बॉलीवुड के चर्चित सेलिब्रेटी नहीं थे। शादी के आठ साल के बाद दोनों का 1958 में तलाक हो गया था। किशोर की पहली शादी इसलिए नहीं चल पाई क्योंकि किशोर चाहते थे कि रूमा घर परिवार संभाले, लेकिन रूमा अपना करियर बनाना चाहती थीं।
3 of 5
kishore kumar second wife madhubala
रूमा से तालाक के बाद किशोर कुमार ने फिल्म अभिनेत्री मधुबाला से शादी कर ली थी। हर कोई उस समय मधुबाला का दीवाना हुआ करता था। मधुबाला का नाम उन दिनों कई सेलीब्रेटी के साथ जुड़ रहा था, लेकिन किशोर कुमार उन्हें इम्प्रेस करने में कामयाब हुए। हालांकि मधुबाला के परिवार वालों ने दोनों के रिश्ते को कभी नहीं स्वीकारा। किशोर की ये शादी भी सफल नहीं हो पाई और मधुबाला के दिल में छेद होने के चलते देहांत हो गया।
मधुबाला की मौत के बाद किशोर कुमार की जिंदगी में योगिता बाली आईं। इन दोनों के बीच पहले प्यार हुआ और फिर शादी। 1976 में दोनों की शादी हुई और 1978 में तलाक हो गया। योगिता बाली ने तलाक के बाद मिथुन चक्रवर्ती से शादी की थी।
5 of 5
किशोर कुमार
- फोटो : Twitter
योगिता से तलाक के बाद किशोर की जिंदगी में अभिनेत्री लीना चंद्रावर्कर की एंट्री हुई। चौथी और आखिरी बार 1980 में किशोर कुमार ने लीना से शादी की जिनसे उनको एक बेटा सुमित कुमार हैं। लीना और किशोर की उम्र में 21 वर्ष का अंतर था जिस वजह से किशोर के माता-पिता दोनों के रिश्ते के विरोधी थे।