Friendship Day Spl: हर लड़की के होते हैं ये 5 तरह के दोस्त, एक के भी बिना जिंदगी लगती है अधूरी
फ्रेंड फॉरेवर
सब कहते हैं कि दो लड़कियां कभी दोस्त नहीं हो सकती, लेकिन बात अगर किसी सीक्रेट को शेयर करने की होती है या किसी ब्वायफ्रेंड के धोखा देने पर रोने की होती है तो फिर वो किसी लड़की के ही कंधे का ही सहारा लेती हैं। ऐसी दोस्त हर लड़की के पास होती है जिनसे वो अपने दिल का सारा हाल कह सकती है।
लड़कियां फैशन को लेकर कुछ ज्यादा ही फिक्रमंद होती हैं। उनके पास एक दोस्त ऐसी होती है, जिसके पास शॉपिंग से जुड़ी हर जानकारी रहती है। इनको जब शॉपिंग पर जाना होता है तो वे इन्हें अपने साथ जरूर ले जाती हैं।
जिंदगी को खुशनुमा बनाने के लिए जरूरी है कि थोड़ा बहुत हंस लिया जाए। लड़कियों की फ्रेंडलिस्ट में ऐसी दोस्त जरूर होती है जो मजाक और जोक्स करने में माहिर होती हैं। ऐसी लड़कियों की दोस्ती बहुत लंबे समय तक चलती है। इनका साथ हर किसी को पसंद होता है।
दोस्तों के ग्रुप में एक लड़की ऐसी जरूर होती है जो सारी बातों की जानकारी रखती है।ऑफिस में या कॉलेज में किस का झगड़ा किसके साथ हुआ, किसका किसके साथ अफेयर है इन सब बातों की जानकारी उसके पास होती है।