जब किसी लड़की की शादी होती है, तो वो अपना घर छोड़ दूसरे घर में जाती है। जहां उन्हें कई नए रिश्ते निभाने होते हैं और इन्हीं में से एक रिश्ता होता है सास-बहू का। वैसे तो ये रिश्ता बिल्कुल मां-बेटी की तरह बेहद प्यारा होता है, लेकिन अक्सर इसमें खटपट भी देखी जाती है। कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर सास-बहू के बीच झगड़े तक हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपकी भी शादी हुई है, और आप अपनी सास से अच्छा रिश्ता साझा करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ तरीके बताते हैं।
{"_id":"605dae728ebc3e8d03345afe","slug":"keep-these-things-in-mind-after-marriage-there-will-not-be-a-fight-with-your-mother-in-law","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद रखें इन खास बातों का ध्यान, नहीं होगी सास-ससुर से लड़ाई","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
शादी के बाद रखें इन खास बातों का ध्यान, नहीं होगी सास-ससुर से लड़ाई
Fri, 26 Mar 2021 03:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 26 Mar 2021 03:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 2
-
Link Copied
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
अपनी खुशियों में उन्हें शामिल करें
- कई बार देखा जाता है कि शादी होने के बाद पति-पत्नी अलग रहने लगते हैं। लड़की के कहने पर या कुछ अन्य वजहों से लड़का अपने माता-पिता को छोड़ अपनी पत्नी संग अकेले रहने लगता है। वैसे तो आपको कोशिश करनी चाहिए कि आपको अपने सास-ससुर के साथ ही रहना चाहिए, लेकिन अगर किसी अन्य वजह जैसे-नौकरी आदि से आपको अलग रहना पड़ता है, तो अपनी हर खुशी में अपने सास-ससुर को जरूर शामिल करें। इससे बहू और सास का रिश्ता मजबूत होगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
सास-ससुर का ध्यान रखें
- जब लड़की की शादी हो जाती है, तो वो नए घर में जाती है। जहां उनकी कई जिम्मेदारियां और फर्ज बनते हैं। आप अगर अपनी सास से अपना रिश्ता मजबूत करना चाहते हैं, तो आपको हमेशा अपने सास-ससुर का ध्यान रखना चाहिए। उनके खाने का, उनकी दवाइयों का, उनकी पसंसदीदा चीजें उनको दें, अपने साथ बाहर घूमाने ले जाएं आदि। इन सब बातों का ध्यान रखकर भी आप अपनी सास से होने वाली खटपट से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
सास को काम न करने दें
- कई सास की आदत होती हैं कि चाहे उनकी उम्र कितनी भी हो जाए, लेकिन वो हमेशा ही काम करती रहती हैं। घर के छोटे-मोटे काम, नाती-पोते को घुमाना, घर पर खाना बनाना आदि कई काम वो करती रहती हैं। लेकिन एक अच्छी बहू का फर्ज होता है कि उसे अपनी सास को ये काम नहीं करने देने चाहिए और उनको आराम करने के लिए कहना चाहिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
सास को दें मां की तरह इज्जत
- लड़कियों में एक आदत देखी जाती है कि वो अपने ससुराल में सास को इज्जत नहीं देती हैं, जिसकी वजह से कई बार दोनों के बीच खटपट हो जाती है। लेकिन बहू को हमेशा सास को अपनी मां की तरह ही इज्जत देनी चाहिए। इससे दोनों के रिश्ते मजबूत होते हैं। वहीं, सास को भी अपनी बहू को अपनी बेटी से भी ज्यादा प्यार देना चाहिए, क्योंकि ये भी एक सास का फर्ज बनता है।