फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jagannath Rath Yatra 2024: जगन्नाथ रथ यात्रा के शुभ अवसर पर प्रियजनों को भेजें मंगलमय शुभकामना संदेश

Sun, 07 Jul 2024 10:43 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 07 Jul 2024 10:43 AM IST
सार

इस जगन्नाथ रथ यात्रा के मौके पर अपने करीबियों और परिजनों को मंगलमय संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैंं और भगवान जगन्नाथ से सबकी खुशहाली की कामना कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Jagannath Rath Yatra 2024 Wishes Quotes Bhajan Images SMS Wallpapers And Status in Hindi
जगन्नाथ रथ यात्रा - फोटो : Amar ujala

Jagannath Rath Yatra 2024 Wishes : आज यानी 7 जुलाई से जगन्नाथ रथ यात्रा आरंभ हो रही है। जगन्नाथ रथ यात्रा हर साल आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से शुरू होती है और शुक्ल पक्ष के 11वें दिन जगन्नाथ जी की वापसी के साथ यात्रा का समापन होता है।



जगन्नाथ रथ यात्रा के मौके पर उड़ीसा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर में विराजमान भगवान श्रीकृष्ण, बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा संग नगर की सैर को निकलते हैं। इस दौरान भगवान अपनी मौसी के घर भी जाते हैं। इस पूरी प्रक्रिया को जगन्नाथ रथ यात्रा कहते हैं, जिसमें शामिल होने के लिए देश दुनिया से भक्त पुरी पहुंचते हैं। मान्यता है कि रथ यात्रा में शामिल होने वाला और भगवान का रथ खींचने वाला 100 यज्ञ करने के बराबर का पुण्य प्राप्त करता है।

इस जगन्नाथ रथ यात्रा के मौके पर अपने करीबियों और परिजनों को मंगलमय संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैंं और भगवान जगन्नाथ से सबकी खुशहाली की कामना कर सकते हैं। 

Jagannath Rath Yatra 2024 Wishes Quotes Bhajan Images SMS Wallpapers And Status in Hindi
जगन्नाथ रथ यात्रा - फोटो : Amar ujala

जिनकी दृष्टि से त्रिभुवन सनाथ,
वो जग के मालिक जग के नाथ,
फैलाकर आज अपने दोनों हाथ,
आए अपनाने हमें स्वयं जगन्नाथ

जगन्नाथ रथयात्रा की शुभकामनाएं

Jagannath Rath Yatra 2024 Wishes Quotes Bhajan Images SMS Wallpapers And Status in Hindi
जगन्नाथ रथ यात्रा - फोटो : Amar ujala

जगन्नाथ की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुरूर मिलता है,
जो भी निस्वार्थ आता है जगन्नाथ स्वामी के द्वार
कुछ ना कुछ उसे जरूर मिलता है।

जगन्नाथ रथयात्रा की शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Jagannath Rath Yatra 2024 Wishes Quotes Bhajan Images SMS Wallpapers And Status in Hindi
जगन्नाथ रथ यात्रा - फोटो : Amar ujala

रथ की रस्सी को तो थामेंगे हमारे ये दोनों हाथ,
हमारे जीवन की रस्सी को थामे भगवान जगन्नाथ।

रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
Jagannath Rath Yatra 2024 Wishes Quotes Bhajan Images SMS Wallpapers And Status in Hindi
जगन्नाथ रथ यात्रा - फोटो : Amar ujala

हे प्रभु जगन्नाथ थाम मेरा हाथ,
अपने रथ में ले चल मुझे साथ,
लुभाए न मुझको अब कोई पदार्थ,
मेरा तो बस अब एक ही स्वार्थ,
धर्म युद्ध हो या कर्म युद्ध तू बने सारथी, मैं बनूं पार्थ
अपने रथ में ले चल मुझे साथ
जय जगन्नाथ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed