फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Thailand: Police officer kills wife at kindergarten, barricades himself at home; arrested after 18 hours.

थाईलैंड: किंडरगार्टन में पुलिस अफसर ने की पत्नी की हत्या फिर घर में अपने को किया बंद, 18 घंटे बाद पकड़ा गया

Thu, 10 Sep 2026 01:33 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, बैंकॉक
पीटीआई, बैंकॉक Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 10 Sep 2026 01:33 PM IST
सार

थाईलैंड के चोनबुरी प्रांत में एक पुलिस अफसर ने किंडरगार्टन में अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह घर में छिप गया और पुलिस ने उसे घेर लिया। करीब 18 घंटे चले गतिरोध के बाद उसने सरेंडर किया। 

विज्ञापन
Thailand: Police officer kills wife at kindergarten, barricades himself at home; arrested after 18 hours.
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पूर्वी थाईलैंड में एक पुलिस अफसर ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी एक किंडरगार्टन में टीचर थी। घटना के बाद अफसर ने अधिकारियों के साथ रात भर चले गतिरोध के बाद गुरुवार को सरेंडर कर दिया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? 
प्रांतीय सरकार के अनुसार, चोनबुरी प्रांत के बांग लमुंग स्टेशन के अफसर ततसापोंग टोंगथैट ने बुधवार सुबह राजधानी बैंकॉक से लगभग 150 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित नोंगप्लालाई म्युनिसिपल किंडरगार्टन की एक इमारत के अंदर अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने क्या बताया? 
अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के बाद वह अपने घर भाग गया और पुलिस ने घर को घेर लिया। वह 18 घंटे तक चले गतिरोध के बाद सरेंडर करने तक घर के अंदर ही रहा। गोलीबारी के बाद स्कूल के सभी 44 छात्र सुरक्षित रहे। उन्हें अन्य शिक्षकों के साथ बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से शुक्रवार तक कक्षाएं बंद कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदूक हिंसा पर क्यों सवाल उठ रहे हैं? 
थाईलैंड में स्कूल की सुरक्षा और बंदूक हिंसा पर तब से सवाल उठ रहे हैं, जब 7 अगस्त को 14 साल के एक लड़के ने अपने हाई स्कूल और घर पर गोलीबारी की थी। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी। 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे, जिसके बाद उसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

बैंकॉक से 200 किलोमीटर (120 मील) उत्तर में स्थित कम्फेंग फेट प्रांत में 2 सितंबर को एक और 14 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया गया। उसने अपने स्कूल में कई राउंड गोलियां चलाईं, लेकिन किसी को घायल करने में नाकाम रहा।

बंदूक पर नियंत्रण की मांग तेज
बंदूक पर कड़े नियंत्रण की मांग तेज हो गई है और राष्ट्रीय सरकार ने बंदूक से जुड़े नियमों की समीक्षा का आदेश दिया है। इसमें बंदूक खरीदने के लिए नए परमिट पर रोक और मौजूदा परमिट की समीक्षा शामिल है।


बंदूक से जुड़े कड़े कानूनों के बावजूद, एशिया में बंदूक रखने वालों की दर थाईलैंड में सबसे ज्यादा है। हालांकि बड़े पैमाने पर गोलीबारी की घटनाएं अभी भी कम होती हैं, लेकिन हाल के वर्षों में थाईलैंड में हाई-प्रोफाइल हमलों में बढ़ोतरी देखी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed