Best Men's Day Gifts Under Budget : हर साल 19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमारी जिंदगी में मौजूद उन पुरुषों के योगदान, मेहनत और प्यार को सम्मान देने का खास मौका है, जो परिवार और रिश्तों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पति हो, पिता, भाई या फिर कोई खास दोस्त, हर किसी की जिंदगी में ऐसे पुरुष होते हैं, जो बिना किसी उम्मीद के हमारा साथ देते हैं। ऐसे में पुरुष दिवस उनके प्रति प्यार और आभार जताने का अच्छा अवसर है।
पुरुष दिवस पर क्या दें गिफ्ट? कम कीमत में मिलेंगे ये शानदार और काम के विकल्प
Men's Day 2026 Gift Guide: पुरुष दिवस सिर्फ गिफ्ट देने का दिन नहीं, बल्कि जिंदगी में मौजूद खास पुरुषों को सम्मान और प्यार देने का अवसर है। जरूरी नहीं कि किसी को खुश करने के लिए महंगा तोहफा ही दिया जाए। आपकी तरफ से दिया गया एक छोटा-सा गिफ्ट और दिल से कही गई कुछ बातें भी उनके लिए बेहद खास हो सकती हैं। इसलिए इस 19 नवंबर को अपने पति, पिता, भाई या दोस्त को उनकी पसंद का कोई प्यारा-सा सरप्राइज जरूर दें।
स्टाइलिश वॉलेट
अगर आप अपने पति, पिता या भाई को कोई उपयोगी गिफ्ट देना चाहते हैं, तो स्टाइलिश वॉलेट अच्छा विकल्प हो सकता है। यह रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीज है। आप उनकी पसंद के अनुसार लेदर या फैब्रिक वॉलेट चुन सकते हैं। चाहें तो उस पर उनका नाम भी लिखवा सकते हैं।
स्मार्ट वॉच या फिटनेस बैंड
टेक्नोलॉजी और फिटनेस पसंद करने वाले पुरुषों के लिए स्मार्ट वॉच या फिटनेस बैंड अच्छा विकल्प है। इसमें टाइम देखने के अलावा स्टेप काउंट और एक्टिविटी ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। अपने बजट के अनुसार बेसिक मॉडल चुन सकते हैं।
परफ्यूम या बॉडी स्प्रे
परफ्यूम भी पुरुष दिवस के लिए शानदार गिफ्ट हो सकता है। अगर आपके पति, भाई या दोस्त को अच्छी खुशबू पसंद है, तो उनकी पसंद के अनुसार फ्रेश, वुडी या माइल्ड फ्रेगरेंस चुनें। बजट में कई अच्छे परफ्यूम और बॉडी स्प्रे उपलब्ध हैं।
ग्रूमिंग किट
पुरुषों के लिए ग्रूमिंग किट भी एक अच्छा और उपयोगी गिफ्ट है। इसमें शेविंग क्रीम, फेसवॉश, बियर्ड ऑयल और स्किन केयर प्रोडक्ट्स शामिल हो सकते हैं। अगर आपके पार्टनर या दोस्त को अपनी पर्सनैलिटी का खास ध्यान रखना पसंद है, तो यह गिफ्ट उन्हें जरूर पसंद आएगा।
पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम
अगर आप कोई ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं, जो भावनाओं से जुड़ा हो, तो पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम चुनें। इसमें परिवार, दोस्तों या किसी खास पल की तस्वीर लगवा सकते हैं। यह गिफ्ट पिता, पति और भाई सभी के लिए खास हो सकता है।
कॉफी मग या पर्सनलाइज्ड कप
अगर आपके पिता, पति या दोस्त को चाय-कॉफी पीना पसंद है, तो उनके लिए एक खूबसूरत कॉफी मग खरीद सकते हैं। इस पर उनका नाम, कोई खास मैसेज या आपकी साथ की तस्वीर प्रिंट करवा सकते हैं। कम बजट में यह एक प्यारा और यादगार गिफ्ट है।
ईयरबड्स या ब्लूटूथ स्पीकर
म्यूजिक और टेक्नोलॉजी पसंद करने वालों के लिए वायरलेस ईयरबड्स या छोटा ब्लूटूथ स्पीकर अच्छा विकल्प हो सकता है। ऑफिस, जिम और यात्रा के दौरान इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। खरीदते समय बैटरी, साउंड क्वालिटी और वारंटी जरूर देखें।
गिफ्ट चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान
-
गिफ्ट खरीदने से पहले सामने वाले की पसंद जान लें।
-
केवल दिखावे के बजाय उपयोगी चीजों को प्राथमिकता दें।
-
अपने बजट के अनुसार ही खरीदारी करें।
-
गिफ्ट के साथ एक छोटा-सा प्यारा मैसेज जरूर लिखें।
-
कोशिश करें कि गिफ्ट उनकी पर्सनैलिटी और शौक से जुड़ा हो।
