{"_id":"6afd52e7af7fadc9030d1913","slug":"dumper-and-scooter-collide-in-chandpur-garhi-rider-seriously-injured-uttarakhand-news-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्णप्रयाग: चांदपुर गढ़ी में डंपर और दोपहिया की टक्कर, सड़क पर अचेत होकर गिरा स्कूटी सवार, हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग: चांदपुर गढ़ी में डंपर और दोपहिया की टक्कर, सड़क पर अचेत होकर गिरा स्कूटी सवार, हायर सेंटर रेफर
Wed, 18 Nov 2026 01:02 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग ( चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग ( चमोली)
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:02 PM IST
सार
चांदपुर गढ़ी में डंपर और स्कूटी की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आदिबदरी क्षेत्र के अंतर्गत चांदपुर गढ़ी में एक डंपर और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही अचेत हो गया। दुर्घटना होते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: नेतृत्व चाहेगा तो चुनाव लड़ूंगा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जताई इस सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा
विज्ञापन
घायल व्यक्ति की नाजुक हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कर्णप्रयाग रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गया है।
विज्ञापन
