International Day Of Happiness 2024: खुशी जीवन को सुकून से बिताने के लिए भी जरूरी है और सेहत के लिए भी। जब आप प्रसन्न होते हैं तो आप सेहतमंद रहते हैं, साथ ही आसपास का माहौल भी खुशनुमा बना रहता है। हालांकि अब खुश रहना कुछ मुश्किल सा हो गया है। वक्त की कमी, दौड़ती भागती जिंदगी, थकान, चिंता समेत कई कारणों से लोग खुश नहीं रह पाते, जो कई समस्याओं का कारण बन सकती है। खुशियों के महत्व को समझते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 12 जुलाई 2012 को प्रसन्नता दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने का संकल्प लिया। बाद में 20 मार्च 2013 से इंटरनेशनल डे ऑफ़ हैप्पीनेस की शुरुआत हुई। इस दिन लोगों को खुश रहने के महत्व के बारे में बताया जाता है। साथ ही खुश रहने के तरीके या उपाय भी समझाएं जाते हैं, ताकि व्यक्ति अपने लक्ष्यों को प्राप्ति में सुकून महसूस कर सके और स्वस्थ जीवन बिता सके। अगर आप भी सुकून और खुशी की तलाश में हैं तो कुछ उपायों को अपनाकर प्रसन्न रह सकते हैं।
International Day of Happiness: खुश रहने के टिप्स, इन तरीकों को अपनाकर चेहरे पर ला सकते हैं मुस्कान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:05 AM IST
सार
खुश रहने के तरीके या उपाय भी समझाएं जाते हैं, ताकि व्यक्ति अपने लक्ष्यों को प्राप्ति में सुकून महसूस कर सके और स्वस्थ जीवन बिता सके। अगर आप भी सुकून और खुशी की तलाश में हैं तो कुछ उपायों को अपनाकर प्रसन्न रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन