कहते हैं कि इस दुनिया में मां के अलावा एक दोस्त ही है जो आपको बेहतर तरीके से समझता है। ऐसे में अगर आप अपने किसी दोस्त के साथ रिलेशनशिप में रहते हैं। तब आपके रिश्ते में समझ और भरोसा अधिक होता है। इसलिए किसी भी रिश्ते में आने से पहले अपने पार्टनर का दोस्त जरूर बनें । अगर आप अपने पार्टनर के दोस्त बनते हैं तो इससे आपका रिश्ता मजबूत होता है और लंबे समय तक चलता है। आइए जानते हैं ऐसी 4 बातें जो इस तरह के रिश्ते में महत्व रखती हैं।
वो चार बातें जिनसे आपका रिश्ता चलेगा लंबा और कभी नहीं होगा ब्रेकअप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिक भरोसा होना
जब आप पार्टनर होने से पहले एक -दूसरे के दोस्त होते हैं तो तब आप दोनों का रिश्ता और गहरा होता है। ये ही वजह है कि आप दोनों का एक-दूसरे पर भरोसा और बढ़ने लगता है। एक रिश्ते में आप अपने पार्टनर से बातें छुपा सकते हैं लेकिन एक दोस्त से कोई भी बात छिपाना मुश्किल होता है। इसलिए सबसे पहले अपने पार्टनर के दोस्त बनें फिर अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएं।
दोबारा प्यार होना
जब आपके रिश्ते में प्यार से ज्यादा दोस्ती को एहमियत दी जाती है तो ऐसे में आपके रिश्ते में अधिक मजबूती आ जाती है।अपने पार्टनर के अच्छे दोस्त होने की वजह से आपको उनसे दोबारा प्यार करने के कई कारण मिल जाते हैं। क्योंकि आप जानते हैं कि वह आपके लिए एकदम सही व्यक्ति है।
समान रुचि होना
अगर प्यार में दोस्ती होती है तो इसके कई फायदे होते हैं। प्यार में दोस्ती होने से कहीं न कहीं एक समय बाद रुचि भी एक सामन होने लगती है। जब आप दोनों एक जैसी रुचि रखते हैं तो आपके लिए एक साथ रहना काफी आसान हो जाता है। इसकी वजह से आप दोनों में लड़ाइयां भी कम होने लगती है।
हमेशा खुश रहेंगे
एक रिलेशनशिप तभी लंबे समय तक चल सकता है जब दो लोग एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हो। जब आप अपने साथी के अच्छे दोस्त बन जाते हैं तब आप अपने रिलेशनशिप को और अच्छे से जी पाते हैं। किसी भी चीज़ को बिना झिझके कर सकते हैं। क्योंकि वह पार्टनर होने से पहले आपके दोस्त हैं।