फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्टनर की कोई बात दिमाग में बैठ गई है तो ऐसा रखें रवैया, नहीं बिगड़ेगा रिश्ता

Thu, 25 Feb 2021 05:02 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 25 Feb 2021 05:02 AM IST
विज्ञापन
if you are not able to stop overthinking your partner's words then react in this way
अनकही नाराजगी और शिकायतों को मिटा लिया जाए - फोटो : Social Media

कई बार गुस्से या तनाव में हम अपने पार्टनर को ऐसा कुछ कह जाते हैं जो कि हम जानबूझकर नहीं कहते हैं लेकिन गलत होता है। शायद कहने वाला तो उसे कहकर भूल जाता है लेकिन सुनने वाले के दिमाग में वो कुछ इस तरह घर जाती है कि थोड़े ही समय में उसका प्रभाव रिश्ते व एक-दूसरे के प्रति होने वाले व्यवहार में स्पष्ट दिखाई देने लगता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि समय के साथ इस तरह की अनकही नाराजगी और शिकायतों को मिटा लिया जाए और रिश्ते को पहले की ही तरह खूबसूरत बना लिया जाए। अगली स्लाइड्स से जानिए किस तरह का रवैया अपनाने से नहीं बिगड़ते हैं रिश्ते।  

 

if you are not able to stop overthinking your partner's words then react in this way
उनके सामने स्पष्ट रूप से कहें - फोटो : Social media

समय देखकर स्पष्ट कहें
जाहिर सी बात है कि आपके पार्टनर ने कोई ऐसी बात कही है जो कि आपके दिमाग में बैठ गई है तो वह गुस्से में ही कही होगी और उन्हें हो सकता है वो बाद याद भी न हो और या फिर वे समझ ही नहीं पा रहे हों कि कौनसी बात इतना आपको प्रभावित कर रही है इसलिए सही समय देखकर उनके सामने स्पष्ट रूप से कहें कि कौनसी बात आपको पसंद नहीं आई है और आपके दिमाग से निकलने का नाम नहीं ले रही है, तब ही कोई समाधान निकलेगा।

if you are not able to stop overthinking your partner's words then react in this way
थोड़ी नाराजगी जाहिर करना तो बनता है - फोटो : social media

थोड़ी नाराजगी जताएं
यदि कोई बात ऐसी आपको आपके पार्टनर द्वारा कही गई है जो कि आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा रही है तो थोड़ी नाराजगी जाहिर करना तो बनता है और वो इसलिए जरूरी है ताकि आगे से ये गलती न दोहराई जाए पर इस बात का ध्यान जरूर रखें कि यह नाराजगी बहुत लंबे समय तक न चले। यदि पार्टनर गलती को स्वीकार रहे हैं या आपकी परेशानी को जानने का प्रयास कर रहे हैं तो नाराजगी को खत्म करें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
if you are not able to stop overthinking your partner's words then react in this way
आप बेहतर महसूस करने लगेंगे - फोटो : सोशल मीडिया

अच्छा समय याद करें
हो सकता है कि आपको आपके पार्टनर की कोई बात इतना परेशान कर रही हो कि आपका उनके प्रति रवैया बदल रहा हो या फिर आप सामान्य व्यवहार नहीं रख पा रहे हैं तो ऐसे समय में उनके साथ बिताए अच्छे समय को याद करें। उनके द्वारा कही गई अच्छी बातों को याद करें। आपके रिश्ते और प्रेम से बढ़कर कोई बात नहीं हो सकती है। जब आप इस तरह से सोचना शुरू करेंगे तो आप बेहतर महसूस करने लगेंगे। 

विज्ञापन
if you are not able to stop overthinking your partner's words then react in this way
तीसरे से इसे साझा करेंगे तो आपके लिए और समस्या ही खड़ी होना है - फोटो : अमर उजाला

किसी अन्य से साझा न करें
यदि आपके पार्टनर ने आपको कोई बात कही है जो कि आपको पसंद नहीं आ रही है तो जाहिर सी बात है कि ये आप दोनों के बीच की बात है जो कि आप दोनों को ही समझना होगी क्योंकि यदि आप किसी तीसरे से इसे साझा करेंगे तो आपके लिए और समस्या ही खड़ी होना है। दोनों में से किसी एक के आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है और रिश्ते में लंबे समय के लिए खटास आ सकती है इसलिए इसे अपने बीच ही रखें और खुद ही इसका समाधान निकालने का प्रयास करें। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed