हमें कभी न कभी अपने जीवन में प्यार जरूर होता है, लेकिन कई बार कुछ मजबूरियों के कारण हमें एक-दूसरे से दूर रहना पड़ता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि प्यार खत्म हो जाता है, बल्कि इसे हम लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप यानी लंबी दूरी के रिश्ते के तौर पर जानते हैं। हालांकि, इसमें हमें काफी दिक्कतें आती हैं। तो ऐसे में कई बार मन में ये भी ख्याल आता है कि कहीं हमारा रिश्ता टूट तो नहीं जाएगा, कहीं पार्टनर को हमारी जगह कोई और तो पसंद नहीं आ जाएगा। अगर आपके मन में भी इस तरह के कोई ख्याल आते हैं या फिर आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने रिश्ते को बेहतर कर सकते हैं।
{"_id":"60363d16b36998011d55e70c","slug":"if-you-live-in-long-distance-relationship-these-special-ways-can-make-your-relationship-better","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर आप भी रहते हैं लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में, तो इन खास तरीकों से बना सकते हैं अपने रिश्ते को बेहतर","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
अगर आप भी रहते हैं लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में, तो इन खास तरीकों से बना सकते हैं अपने रिश्ते को बेहतर
Wed, 24 Feb 2021 05:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 24 Feb 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
long distance relationship
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
गिफ्ट देते रहें
- गिफ्ट किसे पसंद नहीं होते? हर कोई चाहता है कि उन्हें कोई न कोई गिफ्ट दें। अब आप अगर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, तो फिर आपको अपने पार्टनर को समय-समय पर गिफ्ट भेजने चाहिए। आप दूर हैं इसलिए रोज मिल तो नहीं सकते। ऐसे में आपकी कोशिश होनी चाहिए कि किसी खास दिन या कुछ समय के अंतराल में आप उन्हें गिफ्ट भेज सकते हैं। वो गिफ्ट उनकी पसंद का, आपकी पसंद का या उन्हें कोई चीज लेनी थी आदि हो सकता है। ये सभी गिफ्ट आप उन्हें भिजवा सकते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
वीडियो कॉल करते रहें
- आजकल तो वीडियो कॉल का जमाना है, तो फिर ऐसे में हम इसका इस्तेमाल भला क्यों नहीं कर सकते। अगर आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, तो आपको अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा वीडियो कॉल करनी चाहिए। हालांकि, आपको अपने और अपने पार्टनर की सहूलियत के हिसाब से वीडियो कॉल करनी चाहिए। लेकिन लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में एक-दूसरे से आप रोज मिल तो नहीं सकते। ऐसे में वीडियो कॉल एक अच्छा माध्यम है, जिससे आप एक-दूसरे से बात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
बातें करना न छोड़ें
- आप अपने पार्टनर से दूर हैं, तो आपको कोशिश करनी चाहिए कि आपको एक-दूसरे से बात करना नहीं छोड़ना चाहिए। इसके लिए आप ऐसा कर सकते हैं कि एक समय रख सकते हैं, जहां आप एक-दूसरे से बात कर सकते हैं। चाहे कितनी व्यस्तता हो, लेकिन आपने जो समय बातचीत के लिए तय किया है उसमें एक-दूसरे से जरूर बात करें। हालांकि, अगर आप किसी कारण तय समय पर बात नहीं कर पा रहे हैं, तो उसके बारे में अपने पार्टनर को बताएं और उसकी जगह पर किसी और समय बात जरूर करें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
मिलने जा सकते हैं
- माना आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप एक-दूसरे से मिल नहीं सकते। आप फोन पर बात करते हैं, वीडियो कॉल करते हैं, लेकिन मिलने का अपना मजा है। आप किसी खास मौके पर या अपने और अपने पार्टनर के समय के अनुसार मिलने का प्लान बना सकते हैं। साथ ही आप पार्टनर संग कहीं घूमने का भी प्लान कर सकते हैं, ताकि आप एक-दूसरे के साथ समय बिता सके। इससे आपका रिश्ता बेहतर होगा।