पति और पत्नी के बीच अगर हर बात को लेकर झगड़ा होता है तो समझिए कि रिश्ते में कहीं कोई कमी रह गई है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके और आपकी पत्नी के बीच का रिश्ता हमेशा मधुर रहे और कोई गलतफहमी न पैदा हो तो आपको कई बातों का ख्याल रखना होता है। आपके लिए यह बेहद जरूरी है कि आप अपनी पत्नी की छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें। पत्नियों की कुछ ऐसी बातें है जिन्हें वह चाहती है कि उनके पति उन बातों पर ध्यान दें।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत एवं स्थिर बनाए रखना चाहते हैं , तो इस बात पर जरूर ध्यान दें कि आपकी पत्नी आपसे क्या कहती है। यही नहीं बल्कि वह अपनी बात को कैसे कह रही है, इस बात का भी विशेष ध्यान रखें। अगर आप इस बात को अनदेखा करते हैं और उनके बोलने के तरीके को नहीं समझ पाते , तो यह बात आपके लिए मुश्किल में डाल सकता है। यही नहीं बल्कि इसका असर आपके रिश्ते पर भी पड़ सकता है। इसलिए इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि आपकी पत्नी क्या और किसी तरह से बोल रही हैं। अगर आप इन बातों पर ध्यान नहीं देते तो इस स्थिति में महिलाएं सोचने लगती हैं कि आप उनकी परवाह नहीं करते हैं।
3 of 6
relationship
- फोटो : pixa
कई बार महिलाएं अपने हाव-भाव से सबकुछ बता देती हैं। अगर वह आपके स्पर्श से दूर होती हैं, या आपसे दूरी बनाने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में आपको उनके यह हाव-भाव समझना जरुरी है। सिर्फ हाव-भाव को समझना ही काफी नहीं है, आपको उसी अनुसार जवाब भी देना चाहिए। अक्सर महिलाएं चाहती हैं कि उनके पति उनके हाव-भाव से सारी बातें समझ जाएं
4 of 6
relationship
- फोटो : pixa
अगर आपी पत्नी की जिंदगी में कुछ समस्या आ जाती है तो उनकी बात को बिना सुने ठीक करने की कोशिश न करें। ऐसा करने से पहले अच्छे ढंग से सुन लें कि वह क्या कह रही है? अक्सर ज्यादातर महिलाएं चाहती हैं कि उनके पति उनकी समस्या को शांति से सुनें, लेकिन यह जरुरी नहीं कि वे हमेशा यह चाहें कि उनके पति समाधान पेश करें।
5 of 6
Relationship
- फोटो : Pixabay
किसी भी रिश्ते में असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है। ऐसे में आपको अपने रिश्ते में ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए जिससे आपकी पत्नी को असुरक्षित महूसस हो। जब आपकी पत्नी आपके अतीत के बारे में असुरक्षित महसूस करती है तब आपको उन मुद्दों पर बात नहीं करनी चाहिए।