फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सस्ते में घूमें उत्तराखंड और हिमाचल, यहां से मिलेंगी टूरिस्ट बसें

Fri, 16 Aug 2019 10:11 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 16 Aug 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
how to travel Uttrakhand and Himachal
tourist
अगर आप उत्तराखंड और हिमाचल घूमने का प्लान बना रहे हैं और आपका बजट कम है तो हम आपको बता रहे हैं कि कहां से बस पकड़कर आप सस्ते में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बेहतरीन टूरिस्ट प्लेसेस को घूम सकते हैं। दरअसल, दिल्ली से उत्तराखंड की दूरी करीब 400 किमोलीटर के आसपास है। आप दो दिन की छुट्टी में उत्तराखंड के बेहतरीन टूरिस्ट प्लेसेस की सैर कर सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि हिमाचल और उत्तराखंड में कहां घूमें और कहां से आपको सस्ते में बस मिलेगी।


 
how to travel Uttrakhand and Himachal
tourist destination
अगर आप नैनीताल घूमने की सोच रहे हैं तो दिल्ली से नैनीताल की दूरी महज 337  किलोमीटर है। आप दिल्ली से करीब 7- 8 घंटे में बस के जरिए नैनीताल पहुंच सकते हैं। नैनीताल जाने के लिए आपको आनंद विहार से बस मिलेगी। आप चाहे तो उत्तराखंड परिवहन की बस से दिल्ली से नैनीताल जा सकते हैं, अगर आपको प्राइवेट टूर एंड ट्रैवल की बस में नैनीताल का सफर तय करना है तो आपको ये बसें आनंद विहार के बाहर से मिलेंगी। 


 
how to travel Uttrakhand and Himachal
नैनीताल और तमिलनाडु एक-एक अंक के साथ बढ़े आगे - फोटो : अमर उजाला
इन लग्जरी बसों के जरिए आप महज 6 घंटे में दिल्ली से नैनीताल की दूरी तय कर सकते हैं। इसी तरह आपको हिमाचल जाने के लिए भी आनंद विहार और कश्मीरी गेट से बसें मिल जाएंगी। आप चाहें तो मंडी हाउस स्थित हिमाचल भवन भी जा सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to travel Uttrakhand and Himachal
himachal pradesh
हिमाचल भवन के बाहर से डायरेक्ट हिमाचल की बसें मिलती हैं। इसके अलावा कश्मीरी गेट और आनंद विहार से भी आप हिमाचल जा सकते हैं। हिमाचल में आप धर्मकोट, शिमला और दूसरे टूरिस्ट प्लेसेस पर घूम सकते हैं। दिल्ली से हिमाचल की दूरी महज 342 किलोमीटर है और आप 7  घंटे में बस के जरिए यहांं पहुंच सकते हैं।  
 
विज्ञापन
how to travel Uttrakhand and Himachal
Himachal
हिमाचल में आप धर्मकोट घूम सकते हैंं। धर्मकोट छोटा-सा पर्यटक स्थल है जहां आप कैपिंग और ट्रैकिंग कर सकते हैं। यहां ज्यादा भीड़-भाड़ भी नहीं रहती। यह जगह मैक्लॉडगंज से 14 किमी की दूरी पर है। इस गांव के आस-पास आपको देवदार के घने जंगल दिखेंगे। यह छोटा-सा पर्यटन स्थल मुख्य तौर पर ध्यान केंद्र, धाम शिकारा और तुशिता ध्यान बौद्ध धर्म का अध्ययन और अभ्यास करने के केंद्र हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed