Relationship Tips: जब हम रिलेशनशिप में होते हैं तो अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताना चाहते हैं, बहुत सारी बातें करना चाहते हैं। हालांकि अगर आप लाॅन्ग डिस्टेंस में हैं तो यह सबकुछ आपके बीच काॅल पर होने वाली बातचीत तक सीमित रह जाता है। अक्सर ऐसा होता है कि एक पार्टनर तो बहुत सारी बातें करना चाहता है लेकिन दूसरा सिर्फ हूं या हम्म में सवांद को समेट देता है। ऐसा अगर अक्सर होने लगे तो दूसरे पार्टनर को ऐसा महसूस होने लगता है कि शायद उनका साथी बातों या रिश्ते में बोरियत महसूस कर रहा है या वह आपके साथ संवाद में रूचि नहीं रखता।
Relationship Tips: पार्टनर फोन पर बस 'हूं-हम्म' करता है? जानिए क्यों और क्या करें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 09 Jul 2025 10:30 AM IST
सार
Relationship Tips: सही तरीकों से आप फिर से बातचीत में वो गर्मजोशी और एक्साइटमेंट ला सकते हैं। अगर आपका पार्टनर भी बातचीत के दौरान सिर्फ हम्म और हूं जैसे उत्तर देता है तो उसकी दिलचस्पी बढ़ाने के लिए ये तरीके अपनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन