Bholenath Baby Names: भगवान भोलेनाथ के इन 10 नामों पर रखें बेटे का नाम, मिलेगा शिव जी का आशीर्वाद
Baby Name Inspired By Lord Shiva: सावन माह में जन्मे बच्चे के लिए नाम ऐसे हों जो शिव जी से प्रेरित हों या भगवान शंकर से जुड़े हुए हैं। नाम में शिव का आर्शीवाद और शक्ति का साथ हो। यहां जानिए भगवान शिव से प्रेरित सुंदर और दुर्लभ लड़कों के नाम, जो आपके लाडले को बनाएंगे सबसे खास।
लड़कों के लिए भोलेनाथ से जुड़े नाम और अर्थ
एकाक्ष
नाम आज के जमाने के मुताबिक, आधुनिक होने के साथ ही शिव जी से संबंधित रखना चाहते हैं तो बेटे का नाम एकाक्ष रख सकते हैं। एकाक्ष का मतलब होता है 'एक आंख वाला' या त्रिनेत्र। भगवान भोलेनाथ त्रिनेत्र हैं।
अभिराम
भगवान शिव का एक नाम अभिराम है। क्योंकि उनकी छवि, व्यक्तित्व और ऊर्जा को अत्यंत सुंदर व मनभावन माना जाता है। अभिराम का अर्थ है, जो सुंदर हो, आकर्षक या मनभावन हो।
शंभव
शंभव भगवान शिव का ही एक नाम है। इसका एक अर्थ शिव से उत्पन्न है। वहीं शंभव उसे भी कहते हैं जो कल्याण और उत्पत्ति का प्रतीक होता है।
शिवांश
बेटे के लिए शिवांश नाम भी उत्तम रहेगा। शिवांश का मतलब होता है शिव का अंश। आपका बेटा भगवान शिव के अंश है, जिसे उनका आशीर्वाद मिलेगा।
अकुल
अकुल शब्द का अर्थ भी भगवान शिव से जुड़ा हुआ है। यह भगवान शिव के कई नामों में से एक है। अकुल का मतलब है, कुल रहित या परिवार रहित। भोलेनाथ ही ऐसे भगवान हैं जो परिवार समेत पूजनीय हैं।
रुद्र
भगवान शिव का शक्तिशाली और उग्र रूप रूद्र कहलाता है। बेटे के लिए यह नाम भी काफी सशक्त व्यक्तित्व का प्रतीक है। इस नाम के साथ भगवान शिव की असीम ऊर्जा बेटे से जुड़ सकती है।
अयुत का शाब्दिक अर्थ दस हजार है। यह भगवान शिव के 108 नामों में से एक है। अयुत शिव जी की असीम शक्ति और महानता का प्रतीक है।
प्रणव
प्रणव को शिव का प्रतीक माना जाता है। प्रणव का एक अर्थ ओंकार है। यह शिव के अनेक नामों में से एक है और बेटे के लिए बेहद खूबसूरत नाम है।