फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन कारणों से बेटियां मां से होने लगती हैं दूर, नहीं बच पाता रिश्ते में पहले जैसा प्यार

Wed, 09 Dec 2020 01:39 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 09 Dec 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
why sometime daughters made distance from their mothers know the reason
वे वजहें, जो बेटी को मां से कर देती हैं दूर

वैसे तो बेटियां मां- पापा के दिल का टुकड़ा होती हैं। एक मां ही होती है, जिससे बचपन से बेटी हर सुख-दुख बांटती है, अपनी हर बात साझा करती है। पिता को वो हर बात नहीं ही बता पाती है। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ कई बार ऐसा कुछ होता है कि मां-बेटी के रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं और यह दूरियां इतनी बढ़ जाती हैं कि बेटी मां पर खीझने लगती है। कई सारे घरों में युवा लड़कियों और मां के रिश्ते में तनाव पाया गया है। अगली स्लाइड्स से जानिए कि ऐसी कौनसी वजहें हैं जो बेटी को अपनी मां से कर देती हैं दूर।


 

why sometime daughters made distance from their mothers know the reason
वे धीरे-धीरे मां की बातों को नजरअंदाज करना शुरू कर देती हैं - फोटो : Pixabay

रोक-टोक
जैसे-जैसे बेटी की उम्र बढ़ती है, साथ की साथ मां की फिक्र भी बढ़ती है। ऐसे में मां का रोज- रोज पूछना कहां जा रही हो, कब आओगी, घर पहुंचने में देर हो जाने पर बार-बार फोन करना, लड़कों से बात नहीं करने देना, यह सारी बातें लड़कियों को परेशान करती हैं। उन्हें महसूस होता है कि यह सब मां की फिक्र नहीं बल्कि मां का उनके प्रति अविश्वस है और वे धीरे-धीरे मां की बातों को नजरअंदाज करना शुरू कर देती हैं। 

 

why sometime daughters made distance from their mothers know the reason
बेटी हताश हो जाती है

तुलना करना
कई सारे घरों में आज भी बच्चों की तुलना अन्य बच्चों से की जाती है जबकि ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। मां जब मौसी की बेटी, चाची की बेटी को खुद की बेटी का आगे गुणवती बताती हैं तो बेटी हताश हो जाती है। उसके मन में यह भाव आता है कि वो तो कभी मां की तुलना किसी से नहीं करती, फिर मां क्यों हमेशा ऐसा करती हैं। ऐसी परिस्थिति में बेटी मां से तो दूर होती ही है, वो उन लोगों से भी दूर हो जाती है जिनसे उनकी तुलना होती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
why sometime daughters made distance from their mothers know the reason
मां और बेटी के बीच दोस्ती नहीं हो पाती है

इच्छाओं को नजरअंदाज करना
बेटी जब अपनी इच्छाओं को मां के सामने अभिव्यक्त करती है और मां हमेशा यह कहकर नजरअंदाज करती हैं कि यह सब फिजूल की बातें हैं तो बेटी का मन आहत होता है। आगे रहकर बेटी कभी कोई इच्छा जाहिर नहीं करती। फिर अक्सर वे अपने दोस्तों से ही इस विषय में बात करके रह जाती है। मां और बेटी के बीच दोस्ती नहीं हो पाती है। बेटी आगे चलकर यदि इच्छा को बताने का प्रयत्न भी करती है तो उसे यही डर सताता है कि मांं मजाक बना देंगी।

 

विज्ञापन
why sometime daughters made distance from their mothers know the reason
शादी की बातों से बेटी चिढ़ने लगती है - फोटो : social media

शादी की बात
अधिकतर मामलों में वे लड़कियां मां से बहुत तेजी से दूर होने लगती हैं जिनकी मां एक उम्र के बाद बार-बार शादी की बात कहती रहती हैं। यदि लड़की पढ़ाई या कुछ और करने की बात करती है तो मां यह कहकर चुप करवा देती हैं कि यह सब व्यर्थ हैं। वैसे भी थोड़े समय में शादी ही तो करना है। यह सुनकर लड़की को लगता है कि मां अब और उसे इस घर में नहीं रखना चाहती हैं और रिश्ते में दूरियां आने लगती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed