अगर आपके बच्चे दिनभर टीवी देखते हैं और मोबाइल पर वीडियो गेम खेलने में व्यस्त रहते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। दरअसल, एक नए शोध में बताया गया है कि जो बच्चे ज्यादा टावी देखते हैं और वीडियो गेम खेलने में मगन रहते हैं उनकी स्कूल में परफॉर्मेंस बेहद खराब रहती है। ऐसे बच्चे पढ़ाई में कमजोर साबित हो सकते हैं। इस शोध में दुनियाभर के पांच लाख से ज्यादा बच्चों के व्यवहार का विश्लेषण किया गया।
हालांकि इस शोध में मोबाइल फोन की स्क्रीन पर बिताए गए वक्त का बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन पर पड़ने वाले असर को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। शोध में सिर्फ टीवी और वीडियो गेम खेलने के आदी बच्चों के स्कूल में प्रदर्शन खराब रहने की बात कही गई है। शोध कहता है कि जो बच्चे अपने खाली वक्त में टीवी देखते हैं और वीडियो गेम खेलते हैं ऐसे बच्चे स्कूल में अच्छे नंबर नहीं ला पाते।
3 of 4
Child watching TV
- फोटो : File Photo
इस शोध से जुड़ी डॉक्टर मिरिया एडेलेंटेडो-रेनॉ का कहना है कि इस शोध के लिए बच्चों के हर स्क्रीन बेस्ड एक्टिविटी का विश्लेषण किया गया। मिरिया स्पेन के जॉमी यूनिवर्सिटी में पढ़ाती हैं और इस शोध का उन्होंने नेतृत्व किया। यह शोध जामा पेडिटेरिक्स में प्रकाशित हुई है और इस शोध के लिए 23 देशों के 58 शोधों को रिव्यू किया गया जिसमें 4 लाख 80 हजार युवाओं ने भाग लिया था। इन युवाओं की उम्र 18 साल के भीतर थी।
4 of 4
child using mobile during sleep
- फोटो : consumer affairs
शोध में टीवी और वीडियो गेम खेलने का पढ़ाई पर पड़ने वाले असर को बताया गया है।शोध का कहना है कि टीवी बच्चों की भाषा और उनकी गणितीय कौशल पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसके अलावा वीडियो गेम खलने से भी बच्चों पर मनोवैज्ञानिक असर पड़ता है और उनमें व्यवहार संबंधी दिक्कतें पैदा हो जाती है। इससे उनके स्कूल की पढ़ाई प्रभावित होती है।