फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deal With Office Coworkers: ऑफिस में कलीग लेता है आपके काम का श्रेय, तो इस तरह से करें उससे डील

Sun, 03 Jul 2022 11:50 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 03 Jul 2022 11:50 AM IST
विज्ञापन
How To Deal With Office Coworkers Who Credit For Your Work In Hindi
ऑफिस में चालाक कलीग को डील करने का तरीका - फोटो : istock

Deal With Office Coworkers: हर कोई काम और मेहनत जीवन में सफलता के लिए करता है। लेकिन जब आपकी मेहनत का श्रेय किसी और को मिल जाता है तो आप हताश हो जाते हैं। ऑफिस लाइफ में अक्सर ऐसा होता है जब कोई काम आप पूरी मेहनत से करते हैं लेकिन उसका श्रेय आपका कलीग ले जाता है। बाॅस के सामने कलीग आपके काम को अपना बताकर उनकी तारीफ ले लेते हैं। आप चाहकर भी ये नहीं कह पाते कि उस काम में आपकी मेहनत है। न तो आप बाॅस से शिकायत कर पाते हैं और न ही कलीग से इस बात के लिए बहस व झगड़ा कर सकते हैं। ऐसे में निराश होना लाजमी है। लेकिन अगर बार बार आपके साथ वर्कप्लेस पर ऐसा ही होने लगता है तो मनोबल टूटने लगता है। ऐसे में ऑफिस में प्रोग्रेस या प्रमोशन में भी बाधा आती है। इसलिए अगर आपका कलीग आपके काम का श्रेय लेने लगे तो कुछ आसान तरीकों को अपनाकर कलीग से डील करें।

How To Deal With Office Coworkers Who Credit For Your Work In Hindi
ऑफिस में गुस्सा न करें - फोटो : pixabay

गुस्सा न करें

जब आप किसी काम को लेकर बहुत मेहनत करते हैं लेकिन उनका फल आपकी बजाए आपके सहकर्मी को मिल जाता है तो हताश होने के साथ ही आपका गुस्सा होना स्वाभाविक है। इस गुस्से को अगर आप सार्वजनिक रूप से जाहिर करते हैं तो इससे आपकी ही छवि खराब होती है। अपनी प्रोफेशनल इमेज को बनाए रखने के लिए गुस्से पर नियंत्रण रखें।

How To Deal With Office Coworkers Who Credit For Your Work In Hindi
सीनियर्स के साथ काम करें - फोटो : Istock

सीनियर को शामिल करें

अगर आपको लगता है कि आपके काम का श्रेय कोई और ले सकता है तो भरोसेमंद सीनियर्स से संपर्क करें। काम की प्रक्रिया के दौरान अपने काम की प्रोग्रेस उन्हें बताते रहें। ताकि जब बाॅस के सामने आपका कोई कलीग आपके काम का श्रेय ले तो सीनियर्स इस बात से वाकिफ हों कि यह काम आपकी मेहनत का परिणाम है। वहीं वरिष्ठ कर्मचारी आपके साथ ये समस्या होने पर आपका समर्थन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Deal With Office Coworkers Who Credit For Your Work In Hindi
प्रोफेशन तरीके से काम करें - फोटो : iStock

काम को रखें गोपनीय

जब आप लोगों के सामने अपने काम के बारे में खुल कर बात करते हैं, तो सहकर्मियों को आपके काम का आइडिया मिल जाता है। ऐसे में आपका काम चोरी होने का खतरा बढ़ जाता है। कोई भी आपके काम को चोरी करके उसका क्रेडिट ले सकता है। इसलिए अपने व्यवहार को सीमित करें। ज्यादा फ्रेंडली न बनें, प्रोफेशनल और रिजर्व रहें ताकि सहकर्मी आपका काम चोरी करने का साहस न कर पाएं।

विज्ञापन
How To Deal With Office Coworkers Who Credit For Your Work In Hindi
कलीग को न लेने दें आपके काम का क्रेडिट - फोटो : iStock

कलीग को न लेने दे आपका क्रेडिट

कलीग अगर आपके काम का क्रेडिट लेना भी चाहे तो उसे पहले आपके काम की हर बारीकी के बारे में पता होना चाहिए। आपने इस प्रोजेक्ट में काम किया है, तो छोटी छोटी डिटेल सिर्फ आपको ही पता होती हैं। ऐसे में जब उस प्रोजेक्ट पर सहकर्मी क्रेडिट लेने की कोशिश करें तो उससे ऐसे सवाल करें जिसके जवाब सिर्फ आपको पता हों। सहकर्मी प्रोजेक्ट की डिटेल नहीं जानता होगा तो उस की सच्चाई खुद सामने आ जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed