फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2025: इस बार होली पर घर नहीं जा पा रहे हैं तो ऐसे मनाएं त्योहार, परिवार की कमी नहीं होगी महसूस

Fri, 14 Mar 2025 07:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 14 Mar 2025 07:36 AM IST
सार

Holi 2025 Celebration Ideas यहां घर से दूर रहने वाले लोगों के लिए होली मनाने के लिए मजेदार तरीके बताए जा रहे हैं, जिससे उन्हें अकेलापन महसूस नहीं होगा और त्योहार की उत्साह भी बरकरार रहेगा।

विज्ञापन
Holi 2025 Celebration Ideas If Staying Away from Home Know How to Celebrate
घर से दूर हैं तो होली कैसे मनाएं - फोटो : Adobe

Holi 2025 Celebration Ideas : होली 14 मार्च 2025 को मनाई जा रही है। होली हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जो रंगों, खुशियाँ और अपनापन का प्रतीक है। हालांकि नौकरी या अन्य किसी कारण से कई लोग अपने घर से दूर रहते हैं और हो सकता है कि त्योहार के मौके पर घर नहीं जा सकते हैं। ऐसे में वह होली पर अकेलापन और मायूसी को महसूस कर सकते हैं। 



अगर आप भी इन्हीं लोगों में शामिल हैं तो मायूस होने की जरूरत नहीं। घर से दूर होने का मतलब ये नहीं कि आप त्योहार का मजा नहीं उठा सकते हैं। थोड़ी सी योजना और सही मूड के साथ आप अपनी होली को यादगार बना सकते हैं। कुछ खास तरीकों से आप अपने दोस्तों या नए लोगों के साथ होली का त्योहार मना सकते हैं। यहां घर से दूर रहने वाले लोगों के लिए होली मनाने के लिए मजेदार तरीके बताए जा रहे हैं, जिससे उन्हें अकेलापन महसूस नहीं होगा और त्योहार की उत्साह भी बरकरार रहेगा।
  

Holi 2025 Celebration Ideas If Staying Away from Home Know How to Celebrate
वर्चुअल होली का आनंद लें - फोटो : Adobe Stock

वर्चुअल होली का आनंद लें

अगर आप घर और परिवार से दूर हैं तो वीडियो काॅल के जरिए होली का मजा ले सकते हैं। 

  • फैमिली और दोस्तों के साथ वीडियो कॉल पर गुझिया खाते हुए बातें करें।
  • ऑनलाइन अंताक्षरी और गेम्स खेलें ताकि त्योहार का मजा बना रहे।
  • होली पर वर्चुअल फोटोशूट करें और सोशल मीडिया पर शेयर करें।   
Holi 2025 Celebration Ideas If Staying Away from Home Know How to Celebrate
होली पार्टी में शामिल हों - फोटो : instagram

नए दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करें

 अगर आप हॉस्टल, दफ्तर, या किसी दूसरे शहर में रह रहे हैं, तो अपने नए दोस्तों या पड़ोसियों के साथ होली खेलें।

  • अपार्टमेंट या सोसाइटी की होली पार्टी में शामिल हों।
  • अगर आसपास होली का कोई इवेंट हो रहा है तो वहां जाएं।
  • दफ्तर में साथियों के साथ हल्का रंग और मिठाइयों के साथ होली का जश्न मनाएं।

Holi 2025: शादी के बाद पार्टनर की पहली होली को ऐसे बनाएं यादगार, ये आइडिया आएंगे आपके काम

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2025 Celebration Ideas If Staying Away from Home Know How to Celebrate
Gujiya - फोटो : Adobe stock

घर के स्वाद को मिस मत करें

होली का असली मजा गुझिया, ठंडाई, दही भल्ले और पकवानों में होता है। अगर आप घर से दूर हैं, तो खुद ही ट्राय करें!  

  • गुझिया और ठंडाई घर पर बनाएं।  
  • अगर कुकिंग नहीं आती तो पास के रेस्टोरेंट से मिठाइयां ऑर्डर करें।
  • दोस्तों के साथ मिलकर होली स्पेशल डिनर प्लान करें।
विज्ञापन
Holi 2025 Celebration Ideas If Staying Away from Home Know How to Celebrate
सेल्फ केयर करें - फोटो : instagram

सेल्फ केयर करें

अगर आप अकेले हैं और भीड़भाड़ पसंद नहीं करते, तो खुद के लिए एक खास दिन प्लान करें।

  • इस होली घर पर ही बागबान, या शोले जैसी फिल्में देखें। होली के गाने बजाकर अपना मूड हल्का करें।
  • रंगों से बचना है तो घर पर ही ठंडाई पीकर आराम करें और किताब पढ़ें।
  • होली के दिन खुद को कोई गिफ्ट दें। कोई नई ड्रेस, मिठाइयां आदि खुदको तोहफे में दे सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed