फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2024 Wishes: रंग बरसे... इन ट्रेंडी वॉलपेपर के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें होली की शुभकामनाएं

Fri, 22 Mar 2024 04:22 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 22 Mar 2024 04:22 PM IST
सार

यहां से डाउनलोड करें होली के सुंदर संदेश, जिसे व्हाट्सएप व फेसबुक के जरिए दोस्तों, रिश्तेदार और करीबियों को भेज सकते हैं।  

विज्ञापन
Holi 2024 Wishes Quotes Images Messages To Share With Your Family and Friends
Happy Holi 2024 - फोटो : अमर उजाला

Holi 2024 Wishes: रंगों का त्योहार होली आने वाली है। इस साल होली का पर्व 24 और 25 मार्च को मनाया जा रहा है। 24 मार्च को होलिका दहन है और अगले 25 मार्च को रंगों की होली मनाई जा रही है। रंगों की होली पर लोग अपने दोस्तों, परिवार, आस पड़ोस के लोगों से मिलते हैं और उन्हें अबीर गुलाल लगाकर गले लगते हैं। मुंह मीठा करके होली की शुभकामनाएं देते हैं। हालांकि बहुत से प्रियजनों से आप रंग वाली होली के दिन नहीं मिल पाते। कई घर या शहर से दूर होंगे, या रंगों से छुपकर घर में बैठे होंगे। 



ऐसे में आप होली की शुभकामनाएं उन्हें संदेशों के जरिए भेज सकते हैं। होली के ऐसे संदेश उन्हें भेजें जो परिजनों या दोस्तों को रंग खेलने के लिए उत्साहित कर दें। साथ ही अगर वह इस होली घर से दूर हैं तो आपके सुंदर और मजेदार होली संदेशों को पढ़कर अकेलापन और त्योहार पर घर से दूरी की कमी को महसूस न कर पाएं। यहां से डाउनलोड करें होली के सुंदर संदेश, जिसे व्हाट्सएप व फेसबुक के जरिए दोस्तों, रिश्तेदार और करीबियों को भेज सकते हैं।  

Holi 2024 Wishes Quotes Images Messages To Share With Your Family and Friends
Happy Holi 2024 - फोटो : iStock

यह तो रंगों का त्योहार है
आज न हुए लाल-पीले तो जिंदगी बेकार है
रंग लगाएंगे हम आपको इतना पक्का
जितना पक्का हमारा रिश्ता और प्यार है।

होली की शुभकामनाएं

Holi 2024 Wishes Quotes Images Messages To Share With Your Family and Friends
Holi 2023 - फोटो : amar ujala

वसंत ऋतु की बहार
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल
रंग बरसे नीले हरे लाल
मुबारक हो आपको होली का त्योहार।

होली की शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2024 Wishes Quotes Images Messages To Share With Your Family and Friends
होली की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

फरवरी में मनाई अंग्रेजी मोहब्बत
अब राधा-कृष्ण के प्यार का महीना आया है
रसिया पर चढ़ेगा अब फागुन का रंग
क्योंकि अब होली का त्योहार आया है।

होली की शुभकामनाएं

विज्ञापन
Holi 2024 Wishes Quotes Images Messages To Share With Your Family and Friends
होली की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

लाल, हरा या पीला
कौन से रंग में कर दूं आपको गीला
इस होली दूर से ही कर रहे आपको तंग
दुआ है जीवन में हो इंद्रधनुष के सातों रंग।

होली की शुभकामनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed