Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assets worth ₹2.78 crore belonging to former Kolkata DCP attached

पूर्व कोलकाता डीसीपी की 2.78 करोड़ की संपत्ति कुर्क: टीएमसी विधायक बोले- अवैध कमाई साबित हुई तो होगी गिरफ्तारी

Sat, 14 Nov 2026 08:58 AM IST
राहुल कुमार एएनआई, कोलकाता।
एएनआई, कोलकाता। Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 14 Nov 2026 08:58 AM IST
विज्ञापन
Assets worth ₹2.78 crore belonging to former Kolkata DCP attached
शांतनु सिन्हा, डिप्टी पुलिस कमिश्नर - फोटो : Amar Ujala Graphics

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने कहा है कि अगर किसी व्यक्ति को गलत काम करने का दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह बात कोलकाता पुलिस के पूर्व उपायुक्त (डीसीपी) शांतनु सिन्हा बिस्वास और उनके सहयोगियों की 2.78 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से कुर्क किए जाने के मामले में कही।

विज्ञापन


चट्टोपाध्याय ने कहा कि अगर यह साबित हो जाता है कि संपत्तियां अवैध तरीके से अर्जित की गई हैं तो बिस्वास को हिरासत में लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर कोई व्यक्ति गलती करता है या कोई गैरकानूनी काम करता है और पुलिस उसे गिरफ्तार करती है तो मुझे इस पर कुछ नहीं कहना है। अगर यह साबित हो जाता है कि संपत्ति उसी की है और उसने इसे अवैध तरीके से अर्जित किया है तो उसे हिरासत में लिया जाएगा।"
विज्ञापन


ईडी ने पूर्व डीसीपी और उनके सहयोगियों की संपत्तियां कुर्क कीं
यह बयान ऐसे समय आया है, जब ईडी के कोलकाता जोनल कार्यालय-द्वितीय ने हिस्ट्रीशीटर विश्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू और अन्य लोगों से जुड़े मामले में शांतनु सिन्हा बिस्वास, उनके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों की अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क की हैं। ईडी के मुताबिक, कुर्क की गई संपत्तियों में कोलकाता के तीन फ्लैट और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के कांडी में स्थित जमीन शामिल है। जांच एजेंसी ने इन संपत्तियों को अपराध से अर्जित संपत्ति (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) के रूप में चिह्नित किया है। इन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत अस्थायी रूप से कुर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या, वसूली और जमीन पर कब्जे के आरोपों से शुरू हुई जांच
ईडी ने बताया कि इस मामले में जांच पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से सोना पप्पू और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज कई प्राथमिकी के आधार पर शुरू की गई थी। इन प्राथमिकी में हत्या, जबरन वसूली और जमीन पर अवैध कब्जे जैसे गंभीर अपराधों के आरोप लगाए गए थे। इससे पहले ईडी ने एक अप्रैल, 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 22 मई को कोलकाता तथा आसपास के इलाकों में कई ठिकानों पर तलाशी ली थी। इनमें शांतनु, जय एस कामदार, सोना पप्पू और अन्य लोगों के आवासीय परिसर भी शामिल थे। इन तलाशी अभियानों के दौरान जांच एजेंसी ने 1.64 करोड़ रुपये नकद, सोने के आभूषण, एक टोयोटा फॉर्च्यूनर कार और एक बिना लाइसेंस वाली रिवॉल्वर बरामद की थी। इसके अलावा कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए थे।


ईडी ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
इसके बाद ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 की धारा 19(1) के तहत इस मामले में जय एस कामदार, शांतनु और सोना पप्पू को गिरफ्तार किया था। ये तीनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी की जांच में सामने आया है कि अपराध से अर्जित धन कथित तौर पर जबरन वसूली, अचल संपत्तियों पर अवैध कब्जे और अनधिकृत भवन निर्माण जैसी गतिविधियों से जुटाया गया था। जांच एजेंसी के अनुसार, ये गतिविधियां सोना पप्पू, कामदार और उनके सहयोगियों के नियंत्रण वाली संस्थाओं के माध्यम से संचालित की जा रही थीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed