फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi Safety Tips: रंग खेलते समय रखें बच्चों का ध्यान, इन तरीकों को अपनाकर मनाएं सुरक्षित होली

Wed, 08 Mar 2023 08:57 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 08 Mar 2023 08:57 AM IST
विज्ञापन
Holi 2023 Safety Tips: How To Keep Child Safe Holi Tips For Kids News In Hindi
होली खेलते समय सावधानी - फोटो : istock

Holi 2023 Safety Tips: इस वर्ष 7-8 मार्च को होली है। होली रंगों का त्योहार है। इस त्योहार में लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और करीबियों के चेहरे पर गुलाब-अबीर लगाकर होली खेली जाती है। होली के त्योहार के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उत्साहित रहते हैं। सबसे ज्यादा होली का इंतजार बच्चों को रहता है। होली के मौके पर अपनी पिचकारी और रंग लेकर बच्चे घर से बाहर निकल जाते हैं और अपने दोस्तों संग रंगों से खेलते हैं। कई बच्चे तो एक दो दिन पहले से ही पानी भरकर पिचकारी से खेलने लगते हैं। हालांकि बच्चों के इस उत्साह में माता पिता भी कुछ लापरवाही कर जाते हैं, जिसके कारण त्योहार में खलल पड़ सकती है। ऐसे में बच्चे अगर होली खेलने जा रहे हैं तो अभिभावकों को कई सावधानियां बरतने की जरूरत होती है, ताकि बच्चे त्योहार को सुरक्षित तौर पर मना सकें। आइए जानते हैं होली के दौरान बच्चों की सुरक्षा के लिए अभिभावकों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए।

Holi 2023 Safety Tips: How To Keep Child Safe Holi Tips For Kids News In Hindi
होली खेलते समय सावधानी - फोटो : iStock

गुब्बारों से होली न खेलें

होली के मौके पर पिचकारी और रंग से तो होली खेलते ही हैं, साथ ही बच्चे गुब्बारों से भी होली खेलते हैं। बाजार में होली वाले गुब्बारे बिकने लगते हैं। इन गुब्बारों में पानी और रंग भरा होता है, जिसे बच्चे दूसरे पर फेंककर मारते हैं। अचानक पानी से भरे गुब्बारे का अटैक हादसे की वजह बन सकता है। चोट लगने या कोई हादसा न हो, इसके लिए बच्चों को होली के मौके पर गुब्बारे से न खेलने की सलाह दें और उन की निगरानी करें।

Holi 2023 Safety Tips: How To Keep Child Safe Holi Tips For Kids News In Hindi
होली खेलते समय सावधानी - फोटो : iStock

केमिकल युक्त रंगों से दूरी

होली में गुलाल-अबीर और पक्के रंग मिलते हैं। अधिकांश रंग केमिकलयुक्त होते हैं, जो त्वचा और आंखों के लिए नुकसान पहुंचा सकते हैं। केमिकल युक्त रंगों की बजाए हर्बल रंगों से होली खेलें। बच्चों की आंखों को रंगों से बचाने के लिए उन्हें कलरफुल और फंकी गॉगल पहना सकते हैं। होली खेलते समय पूरी बाजू के कपड़े भी पहनाएं, ताकि उनकी अधिक से अधिक त्वचा ढकी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2023 Safety Tips: How To Keep Child Safe Holi Tips For Kids News In Hindi
होली खेलते समय सावधानी

ऑर्गेनिक कलर के इस्तेमाल में सावधानी

केमिकल फ्री रंगों का इस्तेमाल करने के लिए बाजार से ऑर्गेनिक कलर खरीदकर ला सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि सिंथेटिक कलर हों या ऑर्गेनिक कलर हो, मुंह के अंदर चले जाने पर यह खतरनाक साबित हो सकते हैं और फूड प्वाइजनिंग व इंफेक्शन का खतरा हो सकता है।
 

विज्ञापन
Holi 2023 Safety Tips: How To Keep Child Safe Holi Tips For Kids News In Hindi
होली खेलते समय सावधानी - फोटो : istock

न रखें अधिक देर गीला

बच्चे पिचकारी से गीले रंगों और पानी से होली खेलते हैं। घंटों तक गीले कपड़ों में खेलते रहते हैं। होली के दौरान यानी मार्च का मौसम सर्दी और गर्मी के बीच का है। इस मौसम में कभी हल्की सर्दी महसूस होती है तो कभी तेज धूप के कारण गर्म महसूस होता है। इस तरह का मौसम बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अधिक देर बच्चों को गीले कपड़ों में न रहने दें और पानी से होली खेलने से बचें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed