जमाना बहुत बदल चुका है। एक समय था जब पूरे समय पत्नियों को पति की सेहत की चिंता सताती रहती थी। पति के खाने से लेकर, नहाने और सोने तक की हर आदत का पत्नियां विशेष ध्यान रखती थीं। ऐसे में वे खुद का ध्यान रखना तो भूल ही जाती थीं। आज भी कई सारी पत्नियां घर और बच्चों में इस कदर उलझ जाती हैं कि वे खुद की सेहत का ध्यान नहीं रख पाती हैं। उनका वजन बढ़ने लगता है, उन्हें बीमारियां घेरने लगती हैं। ऐसे में यह पति का फर्ज बनता है कि वह अपनी पत्नी की सेहत का ख्याल रखें और मोटापे को कम करने में सहायता करें। अगली स्लाइड्स से जानिए किस प्रकार पति रख सकते हैं पत्नी की फिटनेस का ख्याल।
पत्नी की फिटनेस का पति रखे ख्याल, इस प्रकार करें वजन घटाने में सहायता
सुबह वॉक पर ले जाएं
यदि आपकी देर से उठने की आदत है और पत्नी सुबह जल्दी उठकर घर के कामों में उलझ जाती हैं तो इस आदत को बदल डालिये। पत्नी के सेहत के लिए आप इतना तो कर ही सकते हैं कि थोड़ा जल्दी उठकर उन्हें अपने साथ वॉक पर ले जाएं। हो सकता है अकेले जाने में पत्नी को भी आलस आ जाता होगा लेकिन साथ में जाएंगे तो ऐसा कुछ भी नहीं होगा। दोनों की सेहत अच्छी रहेगी।
डाइट पर दें ध्यान
पत्नी जब खाना खाने बैठती हैं तो आप इस बात का ध्यान रखें कि आपकी पत्नी खाने में पौष्टिक आहार को शामिल कर भी रही हैं या नहीं। अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है कि आप अच्छे से अच्छा खाना खाने के लिए पत्नी को प्रोत्साहित करें। खाना खाते वक्त उन्हें टोकना नहीं है पर सही समय आने पर उन्हें प्यार से समझाना भी आपका ही काम है इसलिए इसमें सोच- विचार न करें।
चिकित्सक का परामर्श
स्त्रियों के शरीर में उम्र के साथ बहुत सारे परिवर्तन होते हैं और यदि कोई महिला बीमार होती है तो वे खुद से तो चिकित्सक के पास जाने में बहुत नाटक करती हैं। ऐसे में आप उन्हें समय- समय पर चिकित्सक के पास ले जाएं। चिकित्सक के परामर्श के अनुसार ही उनकी सेहत का ध्यान रखें। एक उम्र के बाद स्त्री में इतनी क्षमता नहीं होती कि वे सारे काम खुद से करे इसलिए उनकी सहायता करें।
आप अपनी पत्नी के लिए एक टाइम टेबल तैयार करें जिसमें तय करें कि कब उन्हें क्या खाना है और कितना शारीरिक श्रम करना है। टाइम टेबल बनाकर आपका सारा काम खत्म नहीं हो जाता है, साथ ही में आपको इस बात पर भी नजर रखना है कि उस टाइम टेबल का पालन हो भी रहा है या नहीं। दफ्तर में यदि आप ज्यादा समय रहते हैं तो फोन लगा- लगाकर इस विषय में अपनी पत्नी से बात करें।