फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी की फिटनेस का पति रखे ख्याल, इस प्रकार करें वजन घटाने में सहायता

Tue, 19 Jan 2021 05:43 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 19 Jan 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
help your wife to stay fit  with this ways in hindi
वे खुद की सेहत का ध्यान नहीं रख पाती हैं। - फोटो : Pixabay

जमाना बहुत बदल चुका है। एक समय था जब पूरे समय पत्नियों को पति की सेहत की चिंता सताती रहती थी। पति के खाने से लेकर, नहाने और सोने तक की हर आदत का पत्नियां विशेष ध्यान रखती थीं। ऐसे में वे खुद का ध्यान रखना तो भूल ही जाती थीं। आज भी कई सारी पत्नियां घर और बच्चों में इस कदर उलझ जाती हैं कि वे खुद की सेहत का ध्यान नहीं रख पाती हैं। उनका वजन बढ़ने लगता है, उन्हें बीमारियां घेरने लगती हैं। ऐसे में यह पति का फर्ज बनता है कि वह अपनी पत्नी की सेहत का ख्याल रखें और मोटापे को कम करने में सहायता करें। अगली स्लाइड्स से जानिए किस प्रकार पति रख सकते हैं पत्नी की फिटनेस का ख्याल। 

help your wife to stay fit  with this ways in hindi
उन्हें अपने साथ वॉक पर ले जाएं - फोटो : PTI

सुबह वॉक पर ले जाएं
यदि आपकी देर से उठने की आदत है और पत्नी सुबह जल्दी उठकर घर के कामों में उलझ जाती हैं तो इस आदत को बदल डालिये। पत्नी के सेहत के लिए आप इतना तो कर ही सकते हैं कि थोड़ा जल्दी उठकर उन्हें अपने साथ वॉक पर ले जाएं। हो सकता है अकेले जाने में पत्नी को भी आलस आ जाता होगा लेकिन साथ में जाएंगे तो ऐसा कुछ भी नहीं होगा। दोनों की सेहत अच्छी रहेगी।

help your wife to stay fit  with this ways in hindi
अच्छा खाना खाने के लिए पत्नी को प्रोत्साहित करें - फोटो : social media

डाइट पर दें ध्यान
पत्नी जब खाना खाने बैठती हैं तो आप इस बात का ध्यान रखें कि आपकी पत्नी खाने में पौष्टिक आहार को शामिल कर भी रही हैं या नहीं। अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है कि आप अच्छे से अच्छा खाना खाने के लिए पत्नी को प्रोत्साहित करें। खाना खाते वक्त उन्हें टोकना नहीं है पर सही समय आने पर उन्हें प्यार से समझाना भी आपका ही काम है इसलिए इसमें सोच- विचार न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
help your wife to stay fit  with this ways in hindi
समय- समय पर चिकित्सक के पास ले जाएं - फोटो : Social media

चिकित्सक का परामर्श
स्त्रियों के शरीर में उम्र के साथ बहुत सारे परिवर्तन होते हैं और यदि कोई महिला बीमार होती है तो वे खुद से तो चिकित्सक के पास जाने में बहुत नाटक करती हैं। ऐसे में आप उन्हें समय- समय पर चिकित्सक के पास ले जाएं। चिकित्सक के परामर्श के अनुसार ही उनकी सेहत का ध्यान रखें। एक उम्र के बाद स्त्री में इतनी क्षमता नहीं होती कि वे सारे काम खुद से करे इसलिए उनकी सहायता करें। 

 

विज्ञापन
help your wife to stay fit  with this ways in hindi
इस विषय में अपनी पत्नी से बात करें - फोटो : social media
उनके लिए एक टाइम टेबल बनाएं
आप अपनी पत्नी के लिए एक टाइम टेबल तैयार करें जिसमें तय करें कि कब उन्हें क्या खाना है और कितना शारीरिक श्रम करना है। टाइम टेबल बनाकर आपका सारा काम खत्म नहीं हो जाता है, साथ ही में आपको इस बात पर भी नजर रखना है कि उस टाइम टेबल का पालन हो भी रहा है या नहीं। दफ्तर में यदि आप ज्यादा समय रहते हैं तो फोन लगा- लगाकर इस विषय में अपनी पत्नी से बात करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed