लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में बहुत जरूरी है कि रिश्ते में आपसी समझ हो, ऐसे में कई बार दो प्रेमियों में से किसी एक को दफ्तर से अवकाश की अनुमति नहीं मिलती है और एक नाराज हो जाता है लेकिन यदि दोनों समझदार हैं तो ऐसा कुछ नहीं होता है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में भी हंसी- खुशी आसानी से वैलेंटाइन डे मनाया जा सकता है। बस थोड़ा सा दिमाग लगाइए और आपका काम बन जाएगा। अगली स्लाइड्स में बताए गए तरीकों को आजमाकर आप दूर- दूर से भी इस दिन को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं।
Happy Valentines Day 2021: लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में इस तरह से मनाएं वैलेंटाइन- डे, दिन बन जाएगा यादगार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोहफा पहुंचाएं
आजकल तोहफे पहुंचाना कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है। कोई भी चीज आप ऑनलाइन ऑर्डर करके भी सीधा पार्टनर के पते पर पहुंचा सकते हैं। आप चाहें तो किसी दोस्त या रूममेट के पते पर भी तोहफा पहुंचा सकते हैं ताकि आप तोहफे की सुरक्षा को लेकर निश्चिंत रहें। तोहफे के साथ एक प्यारभरा संदेश जरूर लिखें जिसमें आप अपने पार्टनर को बताएं कि आपको भी ये दूरियां पसंद नहीं हैं।
वर्चुएल डेट
वैलेंटाइन डे पर आप दोनों चाहें तो साथ में कैंडल लाइट डिनर कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक वर्चुएल डेट प्लान करना होगी। आप चाहें तो उस दिन एक- दूसरे के पसंद का खाना पकाएं या फिर एक- दूजे के पसंद की कोई चीज उनके लिए ऑर्डर कर दें। एक तय समय पर दोनों वीडियो कॉल करें और कैंडल लाइट डिनर वर्चुएली साथ-साथ करें। इस दौरान एकपल को आप बिल्कुल ऐसा ही महसूस करेंगे कि आप दोनों साथ ही हैं।
साथ में मूवी देखें
दूर हुए तो क्या हुआ वैलेंटाइन- डे पर आप आसानी से कोई रोमेंटिक मूवी साथ-साथ देख सकते हैं। आजकल कई सारे ऐसे एप्स हैं जो इस प्रकार की सुविधा देते हैं कि दो लोग साथ-साथ चैट करते हुए एक समय पर एक ही फिल्म देख सकते हैं। कोशिश करें कि मूवी देखने का समय खाली हो और उस दौरान कोई काम न आए ताकि आप दोनों में से किसी एक को भी मूवी से हटना न पड़े।
कई बार प्रेम पास होने पर इतना प्रगाढ़ नहीं होता है जितना कि दूर होने पर होता है ठीक उसी तरह कई बार हम कोई बात बोलकर इतने अच्छे से नहीं बता पाते हैं, जितने अच्छे से हम लिखकर उसे प्रस्तुत कर सकें। संदेश जब लिखने जाएं तो जल्दबाजी न करें और भावनाओं को बहने दें, लिखते चले जाएं और सोशल मीडिया पर चैट करते वक्त अपने प्रेमी को वह भेजें। आपके पार्टनर उस संदेश को महसूस कर सकेंगे।