प्यार का महीना कपल्स को एक दूसरे के और करीब लाता है। फरवरी में वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है जो प्यार करने वालों को पूरा एक हफ्ता देता है, एक दूसरे को अपनी भावनाएं बताने, उनके साथ वक्त बिताने और पार्टनर के लिए कुछ खास करने का। वहीं जो आशिक अपने दोस्त या क्रश से पहली बार अपने प्यार का इजहार करने वाले होते हैं या नए नए कपल बने होते हैं उनके लिए तो वैलेंटाइन डे किसी परीक्षा से कम नहीं होता। इस परीक्षा में पास हो गए तो पार्टनर के दिल में जगह बनाने में उन्हे समय नहीं लगता। ऐसे में अगर आप पहली बार अपने क्रश के साथ वैलेंटाइन डे के मौके पर कहीं बाहर जा रहे हैं या पहली डेट पर जा रहे हैं तो लाजमी है कि आप नर्वस होंगे और आपका पार्टनर उत्साहित होगा। पहली डेट में कई बार जाने अनजाने आपकी छोटी छोटी गलतियां आखिरी मुलाकात बन जाती हैं। ऐसे में पहली डेट में कुछ बातों का ध्यान रखें ताकि आपका पार्टनर आपसे इंप्रेस हो जाए।
Valentines Day 2022: प्यार की पहली डेट न बन जाए आखिरी मुलाकात, इन बातों का रखें ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न करें जबरदस्ती
अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं डेट पर जा रहे हैं तो पार्टनर के कंफर्ट का ध्यान रखें। उन्हें किसी ऐसी जगह जाने को न कहें जहां वह नहीं जाना चाहते। या अगर कुछ खा पी रहे हैं तो भी उन्हें अपनी पसंद की चीजों को लेकर फोर्स न करें। उनके साथ जिद्द या जबरदस्ती करने के बजाए पार्टनर को क्या पसंद है, इसपर ध्यान दें।
दोस्ती पहले
आप जिसे पसंद करते हैं, अगर वह पहले से आपका दोस्त है तो उस दोस्ती को अपनी भावनाओं के सामने न भूलें। प्यार के चक्कर में दोस्ती खराब न करें। पार्टनर अगर लाल गुलाब नहीं लेना चाहता तो उसे पीला गुलाब देकर दोस्ती को बनाए रखें। वहीं अगर वह आपका लाल गुलाब रख ले, तो उसे प्रपोज कर सकते हैं।
प्रपोज का तरीका
डेट पर अगर अपने पार्टनर को प्रपोज करने वाले हैं तो उसे कुछ स्पेशल और रोमांटिक तरीके से कहें ताकि पार्टनर आपके प्रपोजल को स्वीकार कर लें। लेकिन अगर वह आपका प्रपोजल न स्वीकार करें तब भी अपने व्यवहार में बदलाव न लाएं। उन्हें बार बार मनाने या बहस न करें। हो सकता है पार्टनर को सोचना का वक्त चाहिए हो। या वह अचानक से मिले प्रपोज पर सही से रिएक्ट न कर पा रहे हों। लेकिन अगर आप उस समय उनकी भावनाओं की कदर करेंगे तो हो सकता है कि वह बाद में आपके प्रपोज का जवाब सकारात्मक दें।
इधर उधर की बातों से बचें
पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो आत्मविश्वास बनाए रखें। घबराहट और हिचकिचाहट न दिखाएं। पार्टनर से बहुत ज्यादा या इधर उधर की बाते न करें। उनकी बातों को सुनें और समझें। हड़बड़ी करने के बजाय आराम से अपनी भावनाएं व्यक्त करें। व्यक्तिगत सवाल जवाब ज्यादा न करें।