Happy Tulsi Vivah 2025 Wishes: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को देव उठनी एकादशी और उसके अगले दिन द्वादशी को तुलसी विवाह मनाया जाता है। यह पर्व न केवल धार्मिक दृष्टि से पवित्र है, बल्कि जीवन में शुभता और नई शुरुआत का प्रतीक भी है। 2025 में देव उठनी एकादशी 1 नवंबर, शनिवार को और तुलसी विवाह 2 नवंबर, रविवार को मनाया जा रहा है।
Tulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह पर प्रियजनों को दें पवित्र मंगलकामनाएं, मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Happy Tulsi Vivah 2025 Wishes: यहां तुलसी विवाह के मंगल गीत और शुभ संदेश तस्वीरों के साथ दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप सोशल मीडिया के जरिए भेजकर सभी को तुलसी विवाह की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
----------------
तुलसी विवाह का ये पावन पर्व लाए खुशियों की बहार,
जीवन में बसी रहे मां तुलसी और भगवान विष्णु का प्यार।
शुभ तुलसी विवाह
--------------
-------------
हर आंगन में गूंजे मंगल गीत,
तुलसी विवाह का शुभ दिन लाए जीवन में नई रीत।
शुभ तुलसी विवाह
---------------
---------------
तुलसी माता और श्रीहरि विष्णु का पावन मिलन,
आपके जीवन में लाए सौभाग्य और धन।
शुभ तुलसी विवाह
------------------
------------
तेरे पत्तों में बसती है शक्ति,
तेरे नाम में है मोक्ष की भक्ति।
विष्णु संग तेरा यह विवाह पावन,
लाए संसार में प्रेम का सावन।
शुभ तुलसी विवाह
-----------------