फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

November Born Baby Names: नवंबर में जन्मे बच्चे का नाम रखें ऐसा, सब करें प्यार

Fri, 31 Oct 2025 04:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 31 Oct 2025 04:26 PM IST
सार

November Born Baby Names : इस लेख में नवंबर में जन्मे बेटों और बेटियों के लिए यूनिक और अर्थपूर्ण नामों की लिस्ट दी जा रही है। साथ ही इन नामों का  मतलब सिर्फ खूबसूरत नहीं, बल्कि शुभ और प्रेरणादायक भी है।

विज्ञापन
November Born Baby Names List With Meaning In Hindi Disprj
नवंबर में जन्मे बच्चों के नाम - फोटो : Amar Ujala

November Born Baby Names in Hindi: नवंबर का महीना ठंडी हवाओं, त्योहारों और शुभ शुरुआतों से भरा होता है। इस महीने में जन्मे बच्चे अक्सर शांत, समझदार और रचनात्मक स्वभाव के माने जाते हैं। अगर आपके घर नवंबर में किसी नन्हे मेहमान ने जन्म लिया है, तो उसका नाम चुनना भी उतना ही खास होना चाहिए जितनी उसकी मुस्कान।



हालांकि नाम ऐसा चुनें जिसका अर्थ सकारात्मक हो। उच्चारण में सरल और सभी को याद रहने वाला हो। यदि आप ज्योतिषीय नामकरण में विश्वास करते हैं, तो जन्म नक्षत्र और राशि से जुड़े अक्षरों से नाम चुनें। यूनिक नाम का मतलब यह नहीं कि वह कठिन हो, सरल, सुंदर और अर्थपूर्ण नाम हमेशा प्रभाव छोड़ते हैं। इस लेख में नवंबर में जन्मे बेटों और बेटियों के लिए यूनिक और अर्थपूर्ण नामों की लिस्ट दी जा रही है। साथ ही इन नामों का  मतलब सिर्फ खूबसूरत नहीं, बल्कि शुभ और प्रेरणादायक भी है।

Trending Videos
November Born Baby Names List With Meaning In Hindi Disprj
बेबी - फोटो : Instagram
नवंबर में जन्मी बेटियों के लिए नाम

अन्या 

इस महीने बेटी का जन्म हुआ है और आपको अपनी लाडली का नामकरण करना है तो अन्या नाम सुंदर और आधुनिक है। इसका अर्थ दयालु होता है। साथ ही अन्या देवी दुर्गा का एक रूप भी है।

कियारा 

नवंबर माह में जन्मी अपनी लाडो का नाम कियारा रख सकते हैं। कियारा का मतलब होता है चमकदार और रोशनी। नवंबर प्रकाश माह है। इस महीने में गुरु नानक देव जयंती यानी प्रकाश पर्व और देव दीपावली मनाई जा रही है।
चमकदार, रोशनी 

अद्विका 

बेटी का नाम अ अक्षर से रखना है तो अद्विका बेहतरीन नाम है। अद्विका का अर्थ है अनोखी या बेमिसाल। आपकी बेटी भी अपने नाम की तरह ही बेमिसाल होगी।

तनिष्का 

तनिष्का देवी लक्ष्मी के अनेक नामों में से एक नाम है। तनिष्का का अर्थ है सोने जैसी चमक। आपकी बिटिया भी आपके और खुद के जीवन में स्वर्ण स्वरूप चमक बिखेरने वाले व्यक्तित्व की होगी।
देवी लक्ष्मी, सोने जैसी चमक

मेघना

मेघना नाम भी बेहद खूबसूरत है। हालांकि मेघना नाम मानसून में जन्मी बेटी के लिए परफेक्ट है। लेकिन नवंबर में बेटी का जन्म हुआ है तो भी उसे मेघना नाम दे सकते हैं। मेघना का मतलब है बादलों से भरी या सुंदरता का प्रतीक।
November Born Baby Names List With Meaning In Hindi Disprj
बेटी का नाम - फोटो : Adobe

वेदिका 

लाडली बेटी को वेदिका नाम दे सकते हैं। वेदिका का मतलब है पवित्र स्थान या ज्ञान का आधार।

रूहानी

इस महीने जन्मी बेटी के लिए रूहानी नाम भी प्यारा है। रूहानी का मतलब होता है सच्चाई से जुड़ी या आत्मिक। 

श्रेयसी

अपनी बेटी को श्रेयसी नाम भी दे सकते हैं। श्रेयसी का मतलब श्रेष्ठ या शुभ से है। 

ईशानी 

ईशानी नाम भगवान शिव से संबंधित है। ईशानी का मतलब है भगवान शिव की पत्नी। ईशानी का एक अर्थ शक्ति भी होता है। 

दिव्यांका 

दिव्यांका का अर्थ है दिव्यता से युक्त। बेटी का नाम दिव्यांका रखने से उसका व्यक्तित्व तेजस्वी भी हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
November Born Baby Names List With Meaning In Hindi Disprj
baby boy - फोटो : Freepik

नवंबर में जन्मे बेटों के लिए नाम

आरव

अगर इस महीने यानी नवंबर में बेटे का जन्म हुआ तो उसे आरव नाम दे सकते हैं। आरव का मतलब है शांत या बुद्धिमान। 

विवान

नवंबर का महीना शुरुआत का महीना है। विवान नाम भी बेटे के लिए परफेक्ट रहेगा, जिसका अर्थ है जीवन से भरा। ये नाम ऊर्जा से पूर्ण भी है।

आद्रिक

अपने बेटे को नया और यूनिक नाम देना चाहते हैं तो आद्रिक नाम रख सकते हैं। आद्रिक का अर्थ है आकाश से जुड़ा हुआ। इसका एक अर्थ है जो पर्वत के समान हो।

निहाल

बेटे को निहाल नाम दिया जा सकता है। निहाल का मतलब खुश या सफल होता है। 

देवांश

देवांश नाम भी बेटे को दिया जा सकता है। देवांश का मतलब है ईश्वर का अंश। 

विज्ञापन
November Born Baby Names List With Meaning In Hindi Disprj
new born baby - फोटो : Adobe stock

रिवान 

इस महीने परिवार में एक राजकुमार जैसे पुत्र की प्राप्ति हुई है तो उसे रिवान नाम दे सकते हैं। रिवान का मतलब है सुंदर या पवित्र।

लक्ष्य

बेटे का नाम लक्ष्य भी रख सकते हैं। लक्ष्य का मतलब है कोई उद्देश्य या निशाना साधना। लक्ष्य नाम लक्ष्य साधने वाले पर भी जंचता है। 

अर्णव 

बेटे को अ से कोई सुंदर अर्थ वाला नाम देना चाहते हैं तो अर्णव नाम आधुनिक और अर्थपूर्ण है। अर्णव का मतलब है सागर या गहराई का प्रतीक।

वीरांश

बेटे को वीरांश नाम भी दे सकते हैं। वीरांश का मतलब होता है साहसिक या वीरता का अंश।

युगांश

एक नए और सुंदर अर्थ वाले नाम की तलाश में हैं तो बेटे का नाम युगांश रख सकते है। युगांश का मतलब होता है युग का हिस्सा या आधुनिक। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed