वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। साल का सबसे रोमांटिक सप्ताह फरवरी माह में आता है। इस महीने में सात दिन आशिकों के होते हैं। प्यार करने वाले अपने क्रश, दोस्त से प्यार का इजहार करते हैं। इस इजहार ए मोहब्बत की चरण दर चरण स्टेप का आखिरी दिन परिणाम का होता है। 14 फरवरी को प्रेमी जोड़ा मिलकर इस खास दिन को मनाते हैं। वैलेंटाइन सप्ताह के पहले दिन रोज डे होता है। रोज डे यानी गुलाब वाला दिन। रोज डे के लिए पहले से ही बाजारों में रौनक दिखने लगती है। अलग अलग तरह के गुलाब के फूल बाजारों में बिकने लगे हैं। आशिक अपने चाहने वालों को गुलाब देकर अपने दिल की बात कहते हैं। हर रंग के गुलाब के अलग मायने होते हैं। आज रोज डे है। प्रेमी जोड़ों के लिए रोज डे काफी महत्वपूर्ण होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि रोज डे क्यों मनाया जाता है? रोज डे का इतिहास क्या है? प्रेमियों के बीच रोज डे क्यों खास हैं?
Happy Rose Day 2022: जानिए रोज डे का इतिहास, कपल्स के लिए वैलेंटाइन वीक का पहला दिन क्यों है खास?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोज डे कब मनाया जाता है?
वैलेंटाइन सप्ताह के पहले दिन रोज डे है। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होती है, यानी रोज डे 7 फरवरी को मनाया जाता है। रोज डे के मौके पर लोग अपने पार्टनर को गुलाब का फूल तोहफे में देते हैं और अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं। वैसे तो इसे प्यार का दिन कहा जाता है लेकिन आप चाहें तो अपने किसी दोस्त को, या किसी से गिले शिकवे मिटाने के लिए भी रोज डे मना सकते हैं।
रोज डे क्यों मनाया जाता है?
प्रेमी जोड़े के लिए रोज डे खास होता है। दरअसल गुलाब को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। लाल रंग का गुलाब आपके दिल में छिपे इश्क को जाहिर करता है। आशिक लाल रंग का गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। ऐसे में अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो एक लाल गुलाब बिना कुछ कहे आपके प्यार को जाहिर कर सकता है।
रोज डे का इतिहास
गुलाब को भावनाएं प्रकट करने के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। रोज डे से जुड़ी एक कहानी भी है। माना जाता है कि मुगल बेगम नूरजहां को लाल गुलाब बहुत पसंद था। नूरजहां को खुश करने के लिए उनके पति रोजाना एक टन ताजे गुलाब के फूल उनके महल भिजवाते थे। नूरजहां जहांगीर की बेगम थीं।
वहीं एक और कहानी भी है कि महारानी विक्टोरिया के दौर में लोग अपने भावनाएं जताने के लिए गुलाब के फूल एक दूसरे को देते थे। तब से इस परंपरा की शुरुआत हो गई।
गुलाब के रंग का मतलब
लाल गुलाब- प्रेम का इजहार
गुलाबी गुलाब- दोस्ती को महत्वपूर्ण मानते हैं
पीला गुलाब - दोस्ती करना चाहते हैं
नारंगी गुलाब- किसी को पसंद करते हैं
सफेद गुलाब- माफी मांगना चाहते हैं।