Happy Promise Day 2025: वैलेंटाइन सप्ताह जारी है। इस सप्ताह के पांचवे दिन यानी 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने रिश्ते में मजबूती और भरोसे के लिए एक दूसरे से कुछ वादे करते हैं। वादा भरोसे की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ये वादे आप अपने दोस्त से भी कर सकते हैं या अपने पार्टनर से भी कर सकते हैं। हमेशा साथ देने का वादा, फैसले लेने देने का वादा, सुख-दुख शेयर करने का वादा, अपने सपनों में शामिल करने का वादा और ऐसे कई वादे तो आप दोनों को और करीब लाने का एक माध्यम बन सकते हैं।
Happy Promise Day 2025: 'मेरा तुझसे है ये वादा', प्रॉमिस डे के इन संदेशों को भेजकर कीजिए अपनों से इकरार
इस प्रॉमिस डे को आप अपने अपने दोस्त, परिवार, या पार्टनर के लिए कुछ खास वादों के साथ खास बनाएं। शायराना अंदाज या कविताओं में वादा कर सकते हैं। यहां प्रॉमिस डे के सुंदर संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेज कर अपने प्रिय से वादे करें।
वादा रहा प्यार से प्यार का
अब हम ना होंगे जुदा।
वादा रहा...
वादा किया है तुझे हर खुशी देंगे,
तेरे हर गम को अपनी खुशी समझेंगे।
न छोड़ेंगे तेरा साथ कभी हाथों से,
तेरी हंसी में ही अपनी जिंदगी जिएंगे।
वादा रहा...
तेरा साथ कभी ना छोड़ेंगे,
हर लम्हा तुझे अपनाएंगे,
दूर जाओगे अगर तुम हमसे,
तो सांसों में भी तुझे बसाएंगे।
वादा रहा...
दिल से किया जो वादा,
उसे निभाना ही होगा,
इश्क किया है तुझसे,
तो इसे निभाना ही होगा।
वादा रहा...