फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Teddy Day 2025: हर टेडी बियर देता है एक अलग संदेश, सोच समझकर करें गिफ्ट

Mon, 10 Feb 2025 08:25 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 10 Feb 2025 08:25 AM IST
सार

टेडी बियर के रंग को समझ कर दिल की बात जानने की कोशिश की जा सकती है। हर टेडी बियर एक अलग संदेश देता है, इसलिए इसे सोच-समझकर गिफ्ट करें।

विज्ञापन
Teddy Day 2025 Every Teddy Bear Has Special Meaning Know Details in Hindi
हर टेडी बियर का खास मतलब - फोटो : Amar Ujala

Teddy Day 2025: टेडी डे हर साल 10 फरवरी को मनाया जाता है। टेडी बियर सिर्फ एक खिलौना नहीं, बल्कि यह भावनाओं का जाहिर करने का खूबसूरत जरिया भी होता है। हर टेडी बियर का रंग अलग-अलग भावनाओं को दर्शाता है। अगर आपको कोई टेडी गिफ्ट करता है, तो उसके रंग के आधार पर आप उनके दिल की बात समझ सकते हैं।



अगर आप किसी को पसंद करते हैं या आपका कोई क्रश है तो उसे ऐसा टेडी बियर गिफ्ट करें जो उनके प्रति आपके आकर्षण की अभिव्यक्ति करे। वहीं अगर किसी दोस्त या पार्टनर को अलग रंग और आकार का टेडी तोहफे में दे सकते हैं। टेडी बियर के रंग को समझ कर दिल की बात जानने की कोशिश की जा सकती है। हर टेडी बियर एक अलग संदेश देता है, इसलिए इसे सोच-समझकर गिफ्ट करें।
 

Teddy Day 2025 Every Teddy Bear Has Special Meaning Know Details in Hindi
टेडी डे - फोटो : Instagram

टेडी बियर का अलग रंग और मतलब

लाल रंग का टेडी बियर

लाल टेडी बियर का मतलब है I Love You. बिना शब्दों के प्रेम के इजहार  के लिए लाल रंग का टेडी बियर गिफ्ट कर सकते हैं। अगर आपको कोई लाल रंग का टेडी बियर दे रहा है तो इसका मतलब है कि वह आपसे प्यार करता है। लाल टेडी बियर रिश्ते को मजबूत बनाने और प्यार जताने के लिए दिया जाता है। अक्सर कपल्स प्रपोज करने के लिए गिफ्ट करते हैं।

Teddy Day 2025 Every Teddy Bear Has Special Meaning Know Details in Hindi
टेडी डे - फोटो : Instagram

पीला टेडी बियर

पीले गुलाब की तरह पीला टेडी भी दोस्ती और नई शुरुआत का प्रतीक है। पीला रंग खुशी, दोस्ती और सकारात्मकता का प्रतीक है। अगर कोई आपको येलो टेडी देता है, तो इसका मतलब है कि वह आपको एक अच्छा दोस्त मानता है। यह किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का संकेत भी हो सकता है।

Happy Teddy Day 2025: कब और क्यों मनाते हैं टेडी डे, जानिए टेडी बियर से जुड़ी पांच दिलचस्प बातें    
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Teddy Day 2025 Every Teddy Bear Has Special Meaning Know Details in Hindi
Teddy Day - फोटो : Adobe

ब्राउन टेडी बियर

भूरे रंग के टेडी भी बाजार में उपलब्ध रहते हैं। ये केयर और मजबूती का प्रतीक है। अगर आप किसी को ब्राउन टेडी देते हैं तो ये दर्शाता है कि आपका रिश्ता मजबूत और भरोसेमंद है। जब आप किसी को सपोर्ट और मजबूती का एहसास कराना चाहते हैं तो इस तरह का टेडी तोहफे में दें।

विज्ञापन
Teddy Day 2025 Every Teddy Bear Has Special Meaning Know Details in Hindi
टेडी डे - फोटो : Instagram

ब्लू टेडी बियर

नीला रंग सच्चे प्यार और भरोसे का प्रतीक है। अगर कोई आपको ब्लू टेडी गिफ्ट करता है, तो इसका मतलब है कि वह आपको अपनी लाइफ का अहम हिस्सा मानता है। यह दर्शाता है कि आपका रिश्ता वफादारी और ईमानदारी पर टिका है। जब आप किसी को दिखाना चाहते हैं कि आप हमेशा उनके साथ रहेंगे, तो नीले रंग का टेडी बियर दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed