फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Friendship Day 2021: कभी भूलकर भी दोस्तों से न करें ये चार बातें, नहीं तो दोस्ती में आ सकती है खटास

Sun, 01 Aug 2021 12:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 01 Aug 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Happy Friendship Day 2021 do not say these 4 things to friends
फ्रेंडशिप डे 2021 - फोटो : istock

हर किसी के जीवन में कोई न कोई दोस्त जरूर होते हैं। पहले स्कूल में, फिर कॉलेज में, दफ्तर में और आस-पड़ोस में भी लोगों के काफी दोस्त होते हैं। हालांकि, इनमें से कुछ सिर्फ नाम के दोस्त होते हैं, तो कुछ सच में दोस्त होते हैं जो दोस्ती का असली मतलब बताते हैं। हमारा काफी समय अपने दोस्तों के आसपास ही बितता है। हम अपने दोस्तों से लगभग सभी बातें शेयर करते हैं। लेकिन हमें हमेशा एक बात ध्यान रखनी चाहिए कि दोस्ती का ये रिश्ता जितना मजबूत होता है, उतना ही ये नाजुक भी होता है। कभी-कभी कोई छोटी बात भी आपकी दोस्ती टूटने का कारण बन जाती है। इसलिए हमें कोई भी बात बोलने से पहले ध्यान देना चाहिए। तो चलिए इस अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आपको अपने दोस्तों को भूलकर भी नहीं बोलनी चाहिए क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो हो सकता है कि आपकी दोस्ती में खटास आ जाए। तो चलिए जानते हैं इन बातों के बारे में।

Happy Friendship Day 2021 do not say these 4 things to friends
फ्रेंडशिप डे 2021 - फोटो : istock

परिवार को लेकर गलत बात

  • कई बार जब कोई दोस्त अपने परिवार वालों की वजह से नाराज और गुस्से में है, तो वो अपने घरवालों की काफी बुराई भी कर देता है। ऐसे में जाने-अनजाने कई बार दूसरा दोस्त भी उसकी तरह ही उसके परिवार के लोगों को गलत ठहराने लगता है। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, क्योंकि चाहे आपका दोस्त अपने घरवालों से नाराज है, लेकिन वो हैं तो उसके अपने ही और हो सकता है कि जब आप उसके घरवालों की बुराई कर रहे हों। तो आपका दोस्त आपको डांट दें,  जिसकी वजह से कई बार दोस्ती का रिश्ता तक बिगड़ जाता है।
Happy Friendship Day 2021 do not say these 4 things to friends
फ्रेंडशिप डे 2021 - फोटो : istock

दोस्त के पार्टनर की बुराई न करें

  • आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपको अपने दोस्त के पार्टनर की बुराई नहीं करनी है। भले ही अगर आपका दोस्त अपने पार्टनर के बारे में क्यों न कुछ बुरा-भला कह रहा हो, लेकिन आपको ये सब कहने से बचना चाहिए। साथ ही आप अपने दोस्त को भी समझा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Friendship Day 2021 do not say these 4 things to friends
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

तुम्हारे पास कभी पैसे रहते हैं

  • कहते हैं दोस्त में न तो अमीरी देखी जाती है, और न ही गरीबी। दोस्ती तो बस हो जाती है। ऐसा जरूरी नहीं कि दोनों दोस्त आर्थिक रूप से संपन्न हों। ऐसे में अगर आप मजाक में अपने दोस्त से ये बात कहते हैं या ऐसा कहने की सोच रहे हैं कि तुम्हारे पास कभी पैसे रहते हैं। तो आपको ये बात कभी नहीं कहनी चाहिए। भले ही आप मजाक कर रहे हों, लेकिन इससे आपके दोस्त को बुरा लग सकता है।
विज्ञापन
Happy Friendship Day 2021 do not say these 4 things to friends
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तुमसे ये काम नहीं हो पाएगा

  • एक अच्छा और सच्चा दोस्त हमेशा दूसरे दोस्त की हिम्मत बढ़ाता है। वो कभी भी अपने दोस्त को नीचा दिखाने की या किसी और तरह से दुख पहुंचाने की सोच भी नहीं सकता है। लेकिन कई बार मजाक में ही लोग अपने दोस्तों से किसी काम को लेकर कह देते हैं कि तुमसे ये काम नहीं हो पाएगा। लेकिन आपको ये कहने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा कहने से आपके दोस्त का आत्मविश्वास कम हो सकता है और वो आपकी बातों से दुखी होकर आपसे दोस्ती भी तोड़ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed