फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Friendship Day 2021: एक्टिंग करने के साथ-साथ अच्छे दोस्त भी हैं बॉलीवुड के ये स्टार्स, जानिए इनके बारे में सब कुछ

Sun, 01 Aug 2021 12:04 AM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 01 Aug 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Happy Friendship Day 2021 these Bollywood stars are also good friends know about them
फ्रेंडशिप डे 2021 - फोटो : Social media

दोस्तों के साथ बिताए पलों को कौन भूल सकता है? अच्छे दोस्त की चाह हर किसी को होती है। मुश्किल वक्त में दोस्त ही सबसे पहले आकर हमारी मदद करते हैं। हर रिश्ते का एक दिन होता है जैसे मां के लिए मदर्स डे, पिता के लिए फादर्स डे। वैसे ही दोस्तों के लिए फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस खास खास दिन को अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस वर्ष फ्रेंडशिप डे 1 अगस्त 2021 को सेलिब्रेट किया जाएगा। इस दिन को लेकर कई दोस्त खासे उत्साहित भी दिख रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम बॉलीवुड के उन एक्टर्स के बारे में बात करेंगे, जो अपनी पक्की दोस्ती के लिए जाने जाते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर इनकी दोस्ती के खूब चर्चे होते हैं। कई मंचों पर ये मशहूर कलाकार एकसाथ दिखते हैं। इन एक्टर्स की दोस्ती की मिसालें भी दी जाती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में -

Happy Friendship Day 2021 these Bollywood stars are also good friends know about them
फ्रेंडशिप डे 2021 - फोटो : Social media

सलमान खान और आमिर खान 

बॉलीवुड में खान नाम काफी लोकप्रिय है। कहा जाता है कि बॉलीवुड में खान नाम का सिक्का चलता है। शाहरुख, सलमान और आमिर ये तीनों खान हर साल एक से बढ़कर एक फिल्में लेकर आते हैं। भले ही पर्दे पर इनके बीच प्रतिस्पर्धा देखी जाती हो, लेकिन असल जिंदगी में ऐसा नहीं है। रियल लाइफ में सलमान खान और आमिर खान काफी अच्छे दोस्त हैं। इनकी दोस्ती की खूब सारी दुहाई दी जाती है। इन दोनों ने कई सुपर हिट फिल्मों में एक साथ काम भी किया है। 
Happy Friendship Day 2021 these Bollywood stars are also good friends know about them
फ्रेंडशिप डे 2021 - फोटो : Social media

वरुण धवन और आलिया भट्ट 

वरुण धवन और आलिया भट्ट को आपने कई फिल्मों में एक साथ देखा होगा। इन दोनों ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फिल्म से एक साथ ही अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा ये हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, कलंक जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। पर्दे के साथ-साथ ये दोनों असल जिंदगी में भी अच्छे दोस्त हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Friendship Day 2021 these Bollywood stars are also good friends know about them
फ्रेंडशिप डे 2021 - फोटो : Social media

रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर 

रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर दोनों ही काफी अच्छे दोस्त हैं। अक्सर ये लोग आपस में खूब मस्ती मजाक करते हैं। कई बड़े इवेंट्स मेंं भी ये दोनों अक्सर साथ ही दिखते हैं। इन दोनों ने एक साथ गुंडे फिल्म में काम किया था। 

विज्ञापन
Happy Friendship Day 2021 these Bollywood stars are also good friends know about them
फ्रेंडशिप डे 2021 - फोटो : Social media

शाहरुख खान और काजोल

शाहरुख खान और काजोल बॉलीवुड की मशहूर रोमांटिक जोड़ियों में से एक हैं। दोनों ने लंबे समय से एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। इनकी कई फिल्म बॉक्सऑफिस पर सुपर डुपर हिट हुई हैं। ये दोनों असल जिंदगी में भी काफी अच्छे दोस्त हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed