Happy Dussehra 2023 Wishes : आज विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है। नाम से ही स्पष्ट है शारदीय नवरात्रि के बाद आने वाली दशमी तिथि को विजय उत्सव मनाते हैं। यह विजय असत्य, अधर्म और अहंकार पर सत्य, धर्म और निस्वार्थ की है।
Happy Dussehra Wishes 2023: 'सियावर रामचंद्र की जय', इन खूबसूरत संदेशों के जरिए भेजें दशहरा की शुभकामनाएं
इस विजयदशमी के मौके पर दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को दशहरा के सुंदर शुभकामना संदेश भेजने के लिए यहाँ से वॉलपेपर डॉनलोड कर सकते हैं।
भीतर के रावण को
जो आग खुद लगाएंगे,
सही मायने में वो ही दशहरा मनाएंगे।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
अब की दशहरा
मेरे भाई बस इतना तू काम कर
बैठा है जो मन में तेरे
उस रावण का सर्वनाश कर।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
हो आपकी लाइफ में खुशियों का मेला
कभी ना आए कोई झमेला
सदा सुखी रहे आपका बसेरा।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
इस दशहरे हर मनुष्य बस एक नेक काम करे
अंतर्मन में पनप रही हर बुराई का सर्वनाश करे।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!