फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2023: नवरात्रि में भूल से भी न करें शादी, जानें कारण और अन्य वर्जित कामों के बारे में

Wed, 18 Oct 2023 01:14 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 18 Oct 2023 01:14 PM IST
विज्ञापन
Why Weddings Forbidden During Navaratri Know 5 Things You Should Never Do in Navratri 2023
नवरात्रि में वर्जित काम - फोटो : Istock

Navratri 2023 : 15 अक्तूबर से 23 अक्तूबर 2023 तक शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। नवरात्रि से पहले पितृपक्ष मनाते हैं। एक माह के पितृपक्ष के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। मान्यता है कि नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही सभी शुभ कार्यों का आयोजन किया जा सकता है। कहते हैं कि नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा धरती पर आती हैं, जो भक्त उनका स्वागत करते हैं, उनके साथ नौ दिनों तक वास करती हैं।



अब घर में देवी मां का आगमन हो शुभ कार्यों के आयोजन के साथ उनका आशीर्वाद भी होता है। हालांकि नवरात्रि में सभी तरह के शुभ काम होते हैं लेकिन विवाह नहीं किया जाता है। मां के आशीर्वाद के साथ गृह प्रवेश, मुंडन, खास पूजा, रिश्ता तय करना और किसी नए काम का श्रीगणेश कर सकते हैं लेकिन शादी के बंधन में नहीं बंध सकते हैं। इस लेख के जरिए जानिए कि आखिर शुभ कार्यों के लिए उत्तम समय होने के बाद भी नवरात्रि में शादी जैसा शुभ कार्य क्यों नहीं किया जाता है और नवरात्रि में अन्य कौन से काम वर्जित होते हैं।

Why Weddings Forbidden During Navaratri Know 5 Things You Should Never Do in Navratri 2023
नवरात्रि में वर्जित काम - फोटो : फाइल फोटो

नवरात्रि में विवाह क्यों नहीं किया जाता?

नवरात्रि के मौके पर मां दुर्गा भक्त के घर पर वास करने के लिए आती हैं। इस दौरान लोग उपवास करते हैं और सात्विक जीवन जीते हैं। नवरात्रि में शादी न करने की धार्मिक वजह है। 

नवदुर्गा की पूजा के लिए भक्त को मानसिक और शारीरिक शुद्धता अपनानी होती है। शादी का मुख्य उद्देश्य वंश को आगे बढ़ाना है और संतान को जन्म देना है। हालांकि धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, नवरात्रि में स्त्री के साथ सहवास नहीं करना चाहिए। इसी कारण नवरात्रि के पवित्र दिन में शादी करना वर्जित है।

Why Weddings Forbidden During Navaratri Know 5 Things You Should Never Do in Navratri 2023
नवरात्रि में वर्जित काम - फोटो : istock

नवरात्रि में न करें ये कार्य

नवदुर्गा की उपासना के दौरान यानी नवरात्रि में शादी के अलावा भी कुछ कार्यों के क्रियान्वयन पर प्रतिबंध है। विष्णु पुराण के मुताबिक, अगर भक्त ने नवरात्रि का उपवास रखा है तो उन्हें दिन के वक्त सोना नहीं चाहिए। मान्यता है कि दिन में निद्रा पूर्ण करने से उपवास का फल नहीं मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Weddings Forbidden During Navaratri Know 5 Things You Should Never Do in Navratri 2023
नवरात्रि में वर्जित काम - फोटो : अमर उजाला

मादक पदार्थों का सेवन वर्जित

नवरात्रि के पाव दिनों को बहुत ही पवित्र माना जाता है। कई लोग नवरात्रि में उपवास करते हैं और सादा भोजन खाते हैं। हालांकि जो लोग उपवास नहीं करते, उनके लिए भी कुछ चीजें वर्जित होती हैं। नवरात्रि के दिनों में शराब, तंबाकू आदि नशे की चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
Why Weddings Forbidden During Navaratri Know 5 Things You Should Never Do in Navratri 2023
नवरात्रि में वर्जित काम - फोटो : istock

मांसाहारी भोजन वर्जित

नवरात्रि में आप उपवास कर रहे हों या नहीं लेकिन खानपान को लेकर कुछ प्रतिबंध होते हैं। अगर आप देवी पूजा करते हैं तो नवरात्रि में सात्विक भोजन का सेवन करने का प्रयास करें। कोशिश करें कि खाने में लहसुन-प्याज का उपयोग न होता हो।  नवरात्रि में मांस के सेवन पूरी तरह से वर्जित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed