Chhoti Diwali Wishes 2026: छोटी दिवाली, जिसे नरक चतुर्दशी, रूप चौदस या काली चौदल के नाम से भी जाना जाता है, दीपावली के पांच दिवसीय पर्व का एक बेहद खास दिन है। नरक चतुर्दशी मुख्य रूप से भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अत्याचारी राक्षस नरकासुर के वध की खुशी में मनाई जाती है।
इस दिन घरों में दीप जलाए जाते हैं और खुशियों के आगमन की कामना की जाती है। छोटी दिवाली का त्योहार बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस खास मौके पर हर कोई अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजकर त्योहार की खुशियां बांटना चाहता है।
अगर आप भी छोटी दिवाली पर अपनों को कुछ खास अंदाज में बधाई देना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें दिल छू लेने वाली शुभकामनाएं, खूबसूरत कविताएं, रोमांटिक शायरियां और शानदार लिरिकल कोट्स। इन संदेशों को आप व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर करके अपनों के त्योहार को और भी यादगार बना सकते हैं।
नरक चतुर्दशी 2026: छोटी दिवाली के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं? जानिए जरूरी बातें