फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैलोवीन ड्रेस आइडिया: बच्चे को भेजना है हैलोवीन पार्टी में तो ऐसे बिना ज्यादा प्रोप्स के करें तैयार

Sat, 31 Oct 2026 09:45 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 31 Oct 2026 09:45 AM IST
सार

Halloween 2026 Costume Ideas for Kids: अगर आपके बच्चे को आज हैलोवीन पार्टी में जाना है और आपके पास कॉस्ट्यूम या खास सामान खरीदने का समय नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस लेख में हम आपको कुछ आइडिया देंगे। 

विज्ञापन
Halloween 2026 Costume Ideas for Kids: Easy DIY Halloween Looks Without Props
बच्चों के लिए ये Halloween Costume Ideas - फोटो : AI
Halloween 2026 Costume Ideas for Kids: हैलोवीन का दिन बच्चों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन बच्चे डरावने और मजेदार कॉस्ट्यूम पहनकर हैलोवीन पार्टी में शामिल होते हैं। अगर आपके बच्चे को भी आज हैलोवीन पार्टी में जाना है, लेकिन आपके पास उसके लिए खास कॉस्ट्यूम या महंगे प्रॉप्स खरीदने का समय नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।


घर में मौजूद कपड़ों, पुराने दुपट्टे, सफेद चादर और थोड़े से मेकअप की मदद से आप बच्चे को शानदार हैलोवीन लुक दे सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं बच्चों के लिए कुछ आसान और क्रिएटिव Halloween Costume Ideas, जिनकी मदद से आपका बच्चा पार्टी में सबसे अलग नजर आएगा।
Trending Videos
Halloween 2026 Costume Ideas for Kids: Easy DIY Halloween Looks Without Props
बच्चों के लिए ये Halloween Costume Ideas - फोटो : AI
1. सफेद चादर से बनाएं भूत का लुक

अगर आपके पास बिल्कुल भी समय नहीं है, तो बच्चे को भूत का लुक देना सबसे आसान विकल्प है। इसके लिए घर में मौजूद एक सफेद चादर लें। आंखों के लिए जगह छोड़कर इसे बच्चे के ऊपर डाल दें। चादर पर काले रंग से दो आंखें बना सकती हैं। ध्यान रखें कि चादर इतनी लंबी न हो कि बच्चा चलते समय उसमें उलझ जाए।

2. चुड़ैल का लुक देगा अलग अंदाज

बच्ची को चुड़ैल का लुक देने के लिए काले रंग की फ्रॉक या ड्रेस पहनाएं। इसके साथ घर में मौजूद काला दुपट्टा इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर चुड़ैल की टोपी उपलब्ध नहीं है, तो काले कागज से साधारण टोपी बना सकती हैं। हल्का फेस पेंट इस लुक को और आकर्षक बना सकता है।

 
Halloween 2026 Costume Ideas for Kids: Easy DIY Halloween Looks Without Props
बच्चों के लिए ये Halloween Costume Ideas - फोटो : AI
3. वैम्पायर लुक में दिखेगा बच्चा

वैम्पायर लुक के लिए बच्चे को काले और लाल रंग के कपड़े पहनाएं। गले में लाल या काले रंग का कपड़ा बांधकर केप जैसा लुक दिया जा सकता है। चेहरे पर हल्का सफेद मेकअप और होंठों के किनारे लाल रंग से छोटे निशान बनाकर वैम्पायर लुक पूरा कर सकते हैं।

4. ममी बनकर जाएं हैलोवीन पार्टी में

ममी का कॉस्ट्यूम भी आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसके लिए सफेद पट्टियों या पुराने सफेद कपड़े की लंबी स्ट्रिप्स का इस्तेमाल करें। इन्हें बच्चे के कपड़ों के ऊपर हल्के से लगाएं। ध्यान रखें कि कपड़ा शरीर पर कसकर न बांधें और चेहरा, गर्दन व हाथों की उंगलियां खुली रहें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Halloween 2026 Costume Ideas for Kids: Easy DIY Halloween Looks Without Props
बच्चों के लिए ये Halloween Costume Ideas - फोटो : AI
5. जोकर बनकर दिखें सबसे अलग

अगर बच्चा डरावने लुक की बजाय मजेदार अंदाज पसंद करता है, तो उसे जोकर बना सकती हैं। इसके लिए रंग-बिरंगे कपड़े पहनाएं। गालों पर हल्का लाल रंग और नाक पर लाल बिंदी लगाकर जोकर का लुक पूरा करें। बच्चों के लिए सुरक्षित फेस पेंट का ही इस्तेमाल करें।

6. कंकाल का कॉस्ट्यूम बनाएं

कंकाल वाला लुक बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसके लिए बच्चे को काले रंग की टी-शर्ट और पैंट पहनाएं। सफेद कागज से हड्डियों के आकार काटकर कपड़ों पर सुरक्षित तरीके से चिपका दें। चाहें तो सफेद रंग से भी हड्डियों का डिजाइन बना सकती हैं।
 
विज्ञापन
Halloween 2026 Costume Ideas for Kids: Easy DIY Halloween Looks Without Props
बच्चों के लिए ये Halloween Costume Ideas - फोटो : AI
 
बच्चों को तैयार करते समय इन बातों का रखें ध्यान

हैलोवीन पार्टी के लिए बच्चों को तैयार करते समय उनकी सुरक्षा को नजरअंदाज न करें। कॉस्ट्यूम में नुकीली चीजों, लंबे कपड़ों और छोटे ढीले प्रॉप्स का इस्तेमाल करने से बचें। मेकअप के लिए बच्चों की त्वचा के अनुकूल प्रोडक्ट चुनें। साथ ही कॉस्ट्यूम ऐसा रखें जिसमें बच्चा आराम से सांस ले सके और उसे किसी तरह की परेशानी न हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed