फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब लड़कियों को सताती है बॉयफ्रेंड की याद तो करती हैं ये चीजें

Wed, 14 Apr 2021 01:08 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 14 Apr 2021 01:08 PM IST
विज्ञापन
girls do this things when they miss their boyfriends in hindi
मन ही मन अपने प्रेमी को बहुत याद करती हैं - फोटो : pixa

लड़के हो या लड़कियां नौकरी और पढ़ाई के सिलसिले में अक्सर किसी को कहीं न कहीं जाना पड़ता है, ऐसे में कई बार लड़कियां किसी को बताती नहीं लेकिन वे मन ही मन अपने प्रेमी को बहुत याद करती हैं और ये बात कहीं न कहीं उनके व्यवहार या हरकतों से झलकने लगती है। कई बार ये परिवर्तन लड़कियों में तब भी देखे जाते हैं जब उनका प्रेमी उन्हें छोड़ देता है लेकिन उसकी यादों से वे अभी तक दूर नहीं हो पाई हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए लड़कियों को जब उनके प्रेमी की याद सताती है तो उनकी हरकतों में क्या होते हैं बदलाव। 

 

girls do this things when they miss their boyfriends in hindi
सोशल मीडिया पर अपने प्रेमी की प्रोफाइल देखती हैं - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर प्रोफाइल देखना
जब गर्लफ्रेंड को बॉयफ्रेंड की बहुत याद आती है लेकिन वे पहले से ही खुद से सोच लेती हैं कि बार-बार बॉयफ्रेंड को फोन करना ठीक नहीं तो वे सोशल मीडिया पर अपने प्रेमी की प्रोफाइल देखती हैं। प्रोफाइल में हर छोटी-छोटी चीजों को लंबे समय तक देखती रहती हैं। अन्य लोगों के कमेंट्स पढ़ती हैं। बॉयफ्रेंड की पुरानी तस्वीरों को देखती हैं और इस तरह से वे अपना समय व्यतीत करती हैं। 

girls do this things when they miss their boyfriends in hindi
कारण ढूंढ़ेंगी कि वे बार-बार उसे संदेश भेज सकें - फोटो : social media

बार-बार संदेश भेजती हैं
जब लड़कियां अपने प्रेमी से दूर रहती हैं तो वे उन्हें बहुत याद करती हैं। ऐसे में वे बहाने ढूंढ़ती हैं कि किस तरह से उनकी बात हो जाए और सामने वाले को पता भी न चले कि वे उसे बहुत याद कर रही हैं। ऐसे में वे बॉयफ्रेंड की रूचि से जुड़ी कोई पोस्ट भेजेंगी या ऐसे कारण ढूंढ़ेंगी कि वे बार-बार उसे संदेश भेज सकें और दोनों के बीच बातें होती रहे ताकि वे इतना ज्यादा उसे याद न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
girls do this things when they miss their boyfriends in hindi
वे घूम- फिरकर उससे उसी की बात करेंगी - फोटो : सोशल मीडिया

साथियों से बस उसकी बात करेंगी
यदि कोई प्रेमिका अपने प्रेमी को याद कर रही हैं तो वो जो भी व्यक्ति उसके साथ होगा, वे घूम- फिरकर उससे उसी की बात करेंगी। वो हर बात में कैसे न कैसे अपने बॉयफ्रेंड की जगह बना ही लेगी। कोई नया व्यक्ति होगा तो उसे भी उसके विषय में बातें बताने लगेगी। इस दौरान वे इतना उत्साहित हो जाएंगी कि यह भी सुनिश्चित करना भूल जाएंगी कि सामने वाला यह सब बातों को सुनने में रुचि ले भी रहा है या नहीं। 

 

विज्ञापन
girls do this things when they miss their boyfriends in hindi
गीतों को सुनकर वे अच्छा महसूस करती हैं - फोटो : सोशल मीडिया
गानें सुनेंगी
जब किसी लड़की को अपने प्रेमी की याद सताती है तो वे उन गानों को सुनना पसंद करती हैं जो कि उसके बॉयफ्रेंड ने एक समय उसे भेजे होंगे या कभी उसके लिए गाए होंगे। इन गीतों को सुनकर वे अच्छा महसूस करती हैं। कई बार वे प्यार भरे गीत सुनकर खुद की अपने प्रेमी के साथ कल्पना करके भी खुश होने लगती हैं इसलिए भी गीत-संगीत का प्रेम और यादों में बहुत महत्व होता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed