{"_id":"60767e4f8ebc3e8ccb02050c","slug":"if-parents-are-angry-then-they-can-convince-them-in-these-ways","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाराज माता-पिता को मनाने में काम आ सकते हैं ये तरीके, मजबूत होंगे रिश्ते","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
नाराज माता-पिता को मनाने में काम आ सकते हैं ये तरीके, मजबूत होंगे रिश्ते
Wed, 14 Apr 2021 11:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
हमारी जिंदगी में किसी न किसी से कोई न कोई रिश्ता जरूर होता है। लेकिन बात जब माता-पिता से रिश्ते की आती है, तो इसके आगे बाकी सभी रिश्ते छोटे नजर आते हैं। माता-पिता हमेशा अपने बच्चों की खुशी के लिए संघर्ष करते हैं। बच्चे हमेशा खुश रहें, इसके लिए वो नाजाने क्या-क्या नहीं करते। लेकिन एक समय ऐसा भी आता है, जब माता-पिता किसी न किसी वजह से नाराज हो जाते हैं और बच्चे चिंता में रहते हैं कि वो अब क्या करें? ऐसे में अगर आपके माता-पिता भी आपसे नाराज हो गए हैं, तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं। इनकी मदद से उनकी नाराजगी दूर हो सकती है।
Trending Videos
Sorry, Smiley
- फोटो : Pixabay
माफी मांग लें
- जाहिर सी बात है कि अगर आपसे आपके माता-पिता नाराज हुए हैं, तो हो सकता है कि जाने-अनजाने ही सही लेकिन आपसे कोई गलती हुई हो, तो आपको अपने माता-पिता से माफी मांग लेनी चाहिए। माफी मांगने से आपके माता-पिता को अच्छा लगेगा कि आप अपनी गलती समझ रहे हैं, और हो सकता है कि वो आपको माफ कर दें। इससे आपका उनके साथ रिश्ता बेहतर होगा।
parents
- फोटो : istock
उनकी बात माने
- जब भी माता-पिता अपने बच्चों को कोई बात बताते हैं, तो इसके पीछे उन्हें ये सिखाना होता है कि जीवन में कैसे आगे बढ़ते हैं, कैसे अच्छे-बुरे को पहचानते हैं आदि। लेकिन कई बच्चे माता-पिता की इस अच्छी सीख से बुरा मान बैठते हैं, जिसके चलते कई बार माता-पिता भी नाराज हो जाते हैं। इसलिए आपको माता-पिता द्वारा बताई गई बातों को मानना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
उनकी जरूरतों का ध्यान रखें
- माता-पिता बचपन से लेकर बच्चों के बड़े होने तक उनकी हर एक जरूरत का ध्यान रखते हैं। बच्चे के एक बार कहने पर ही माता-पिता उसके लिए वो चीज ले आते हैं, जो बच्चे को चाहिए। लेकिन जब माता-पिता बुजुर्ग हो जाते हैं, तो ऐसे में बच्चों का भी फर्ज बनता है कि वो भी अपने माता-पिता की जरूरतों का ध्यान रखें। इससे आपके माता-पिता नाराज नहीं होंगे और आपका रिश्ता बेहतर बना रहेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
हमेशा साथ दें
- जैसे बचपन में हमें अपने माता-पिता की जरूरत थी। उन्होंने हमें चलना सिखाया, पढ़ाया-लिखाया और तब जाकर आप आज कुछ बन पाए होंगे। ऐसे में उम्र का एक पड़ाव ऐसा भी आता है, जब माता-पिता को आपके साथ की जरूरत होती है। ऐसे में अब आपका फर्ज बनता है कि इस पड़ाव में आप अपने माता-पिता का साथ न छोड़ें और उम्र भर उनका साथ दें।