फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Marriage Tips: शादी के बाद कपल्स के लिए जरूरी 7 नियम, रिश्ता होगा और भी मजबूत

Tue, 19 Aug 2025 03:10 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 19 Aug 2025 03:10 PM IST
सार

Marriage Tips For Newlyweds: शादी के बाद रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए सबसे जरूरी है प्यार, विश्वास और समझदारी। अगर नए कपल्स इन सात सुनहरे नियमों को फॉलो करें, तो उनका रिश्ता न सिर्फ लंबा बल्कि बेहद खूबसूरत भी होगा।

विज्ञापन
Marriage Tips For Newlyweds After marriage Golden Rules
शादीशुदा लोगों के लिए नियम - फोटो : Adobe

Marriage Tips: शादी हर किसी के जीवन का सबसे खास रिश्ता होता है। यह सिर्फ दो लोगों का ही नहीं बल्कि दो परिवारों का भी मेल होता है। शादी के शुरुआती वर्षों में कपल्स को कई नई परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, जैसे नई आदतें, नई जिम्मेदारियां और नई अपेक्षाएं। ऐसे में अगर कुछ सुनहरे नियम को ध्यान में रखा जाए तो रिश्ते को मजबूत, खुशनुमा और लंबे समय तक टिकाऊ बनाया जा सकता है। इसस लेख के माध्यम से जानिए शादी के बाद नए कपल्स के लिए 7 जरूरी सुनहरे नियम। शादी के बाद रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए सबसे जरूरी है प्यार, विश्वास और समझदारी। अगर नए कपल्स इन सात सुनहरे नियमों को फॉलो करें, तो उनका रिश्ता न सिर्फ लंबा बल्कि बेहद खूबसूरत भी होगा।

Marriage Tips For Newlyweds After marriage Golden Rules
स्पष्ट और ईमानदार संवाद - फोटो : istock

स्पष्ट और ईमानदार संवाद

नए शादीशुदा जोड़े को अपने सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए एक दूसरे से स्पष्ट और ईमारदारी से संवाद करना चाहिए। एक दूसरे से खुलकर बात करें। मन की बात छुपाने से गलतफहमी बढ़ती है। छोटी-सी बात भी साझा करने की आदत डालें।


एक दूसरे की पसंद का सम्मान करें

शादी का मतलब यह नहीं कि दोनों की पहचान खो जाए। पार्टनर की पसंद, करियर और शौक का सम्मान करें। एक दूसरे की पसंद- नापसंद को समझें और सम्मान करें।

Marriage Tips For Newlyweds After marriage Golden Rules
परिवार और रिश्तेदारों को दें समान महत्व - फोटो : istock

परिवार और रिश्तेदारों को दें समान महत्व

शादी के बाद ससुराल और मायके दोनों परिवारों को संतुलित महत्व दें। परिवार से जुड़े फैसले मिलकर लें। परिवार, रिश्तेदारों और पार्टनर के बीच तालमेल बिठाने से रिश्ते में समंजस्य आएगा।


पैसों को लेकर समझदार साझेदारी

शादी के बाद जिम्मेदारी और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं। खर्च और बचत की प्लानिंग साथ में करें। पैसे संबंधी बातों पर खुलकर चर्चा करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Marriage Tips For Newlyweds After marriage Golden Rules
निजी स्पेस दें  - फोटो : Adobe Stock

निजी स्पेस दें 

हर इंसान को स्पेस या अपने लिए कुछ आजादी चाहिए होती है। अति स्वामित्व न दर्शाएं बल्कि उन्हें कुछ स्पेस दें ताकि वह अपने हिसाब से रह पाएं।ज्यादा कंट्रोल करने से रिश्ते में खटास आ सकती है।


छोटी-छोटी खुशियों को सेलिब्रेट करें

जन्मदिन, शादी की सालगिरह, पदोन्नति या छोटी -छोटी सफलताओं को साथ में सेलिब्रेट करें। यह रिश्ते में ताजगी और प्यार बनाए रखता है।

विज्ञापन
Marriage Tips For Newlyweds After marriage Golden Rules
समस्या सुझाने के लिए अपनाएं टीमवर्क - फोटो : Adobe Stock

समस्या सुझाने के लिए अपनाएं टीमवर्क

किसी भी समस्या को "हम दोनों" की तरह सुलझाएं। एक दूसरे पर आरोप न लगाएं। बहस से बचें और मिलकर समाधान निकालें। रिश्ता हो या घर का कोई काम सबकुछ टीम वर्क में करें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed