प्यार में
उम्र की कोई सीमा नहीं होती लेकिन अगर आप अपने रिश्ते को
मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको इन बातों पर ध्यान देना जरूरी है तभी आपका रिश्ता ताउम्र चल सकता है।
कम उम्र वाले लोग रिश्ते में कमिटमेंट से डरते हैं व जिम्मेदारियां लेने से कतराते हैं। दरअसल उन्हें ऐसा लगता है कि रिश्ते में पूरी तरह से बंधकर उनकी स्वतंत्रता खत्म हो जाएगी। ऐसी स्थिति में ध्यान रखें कि उन पर कम से कम दबाव बनाए और उन्हें प्यार से हैंडल करें।
एक बात और गौर करने वाली है कि अधिकतर कम उम्र के लोगों के लिए लुक्स, अपीयरेंस ज्यादा मायने रखता है। फिर चाहे बात खुद की हो या फिर उनके पार्टनर की वह चाहते हैं कि दोनों ही हसीन और जवां दिखे। ऐसे में एक बात का खास ख्याल रखें वह यह कि आप जब भी उससे मिलने जाए तो ऐसा न हो कि जैसे बैठे हो उठ कर चल दें। अच्छे से तैयार हो कर जाए और निकलते वक्त एक बार शीशे के सामने खुद को जरूर निहार लें।
कम उम्र के लोग भविष्य की ज्यादा परवाह नहीं करते। वो आज में जीते हैं इसलिए वो खर्चीले भी ज्यादा होते हैं ऐसे में आपको अपने जेब पर भी थोड़ा ध्यान देने की जरुरत है। साथ ही उसे समझाएं कि फिजूलखर्ची कभी भी फायदेमंद साबित नहीं होती।
ये बात गौर करने वाली है कि कोई पुरुष टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन की वजह से 20 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते सेक्शुअली एक्टिव हो जाता है। कम उम्र पार्टनर की स्टेमिना भी ज्यादा होती है और उन्हें नए तरीके ट्राई करने की चाहत होती है। इस बात का ध्यान रखें।