फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव मैरेज के लिए इस तरह पेरेंट्स को मनाएं

Wed, 31 Jan 2018 10:26 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Jan 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Five Tips To Convince Parents For Your Love Marriage
Couple

लव मैरेज के लिए आज भी पेरेंट्स को मनाना किसी मिशन से कम नहीं है, खासकर तब जब आपका पार्टनर दूसरी जाति या धर्म को हो। वैसे तो पेरेंट्स को मनाने का कोई एक 'फेल-प्रूफ' तरीका नहीं है, लेकिन इस मामले में ये कुछ टिप्स आपकी मदद जरूर कर सकते हैं...

Five Tips To Convince Parents For Your Love Marriage
2 States

सही वक्त

भारत में आज भी उन परिवारों की संख्या उंगली पर गिनी जा सकती है, जहां माता-पिता शादी-ब्याह के मामले में खुद बच्चे से उसकी पसंद के बारे में पूछें। अगर आपको ऐसा सौभाग्य प्राप्त ना हो सका हो, तो कोई बात नहीं, आप कतार में अकेले नहीं हैं।

खैर मु्द्दे की बात तो यह है कि अपने लव इंट्रेस्ट के बारे में पेरेंट्स को कब और किस तरह सूचित किया जाए। इस मामले में हमारी सलाह है कि जैसे ही बुआ जी (या कोई और) आपके लिए रिश्ता लेकर आएं या फिर आपकी शादी का जिक्र छिड़े आप समझ लीजिए 'डी-डे' आ चुका है।

Five Tips To Convince Parents For Your Love Marriage
K3G

ऐसे बताएं पेरेंट्स को
'लाज-शर्म' को ताक पर रखकर अगर आप खुद बाबूजी से अपनी शादी की बात कहेंगी, तो मामला उल्टा पड़ने का खतरा है। इसलिए अपने भाई-बहन को अपना 'दूत' या 'कबूतर' बनाकर माता-पिता के सामने प्रस्तुत करें। वे आपकी बात आराम से रख सकेंगे। 

इसके बाद पेरेंट्स का रौद्र रूप झेलने के लिए भी तैयार रहें। जैसे ही उनका गुस्सा शांत हो उनके तकिए के नीचे एक चिट्ठी रख दें जिसमें आपको अपने लवर की खूबिया गिनानी हैं। जिस तरह क्लाइंट को लुभाने के लिए कंपनियां बिजनेस प्रपोजल तैयार करती हैं, समझ लीजिए आपकी वह चिट्ठी भी वैसी ही होनी चाहिए। 

(घर में या आस पड़ोस में किसी ने ऐसी शादी की है, और वह सफल रही हो, तो उसका उदाहरण देना ना भूलें)

विज्ञापन
विज्ञापन
Five Tips To Convince Parents For Your Love Marriage
2 States

समर्थन जुटाएं

शादी के लिए पेरेंट्स को मनाना किसी क्रांति से कम नहीं। इसलिए आपको अपने लिए समर्थन भी जुटाना होगा। लव मैरेज करने वाले आपके यार दोस्त और भाई-बहन आपका काम आसान कर सकते हैं। साथ ही पेरेंट्स को उन रिश्तेदारों से दूर रखें जो ऐसी शादी के खिलाफ हों।

विज्ञापन
Five Tips To Convince Parents For Your Love Marriage
DDLJ

पेरेटेंस और पार्टनर की मीटिंग फिक्स करें
पेरेट्स अगर मान नहीं रहे हों, तो कम से कम उन्हें इस बात के लिए जरूर मना लें कि वह एक बार उस इंसान से जरूर मिल लें, जिससे आप शादी करना चाहते हैं। साथ ही अपने पार्टनर को भी अपने माता-पिता की पसंद-नापसंद के बारे में बता दें, ताकि वे अपनी जिंगदी के सबसे अहम इंटव्यू में अपना बेस्ट शॉट दें

जब भी पेरेंट्स को मनाएं, कोई धमकी ना दें, ना ही इमोश्नल अत्याचार करें उनपर। याद रखिए आपके हर एक्शन का उनके पास इक्वल और अपोजिट रिएक्शन भी हो सकता है क्योंकि वे सही मायने में आपके बाप हैं।

तो स्ट्रैटिजी बनाएं, और लग जाएं काम पर। 

ऑल द बेस्ट!!!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed