जीवन में कभी भी हालात एक समान नहीं रहते हैं। कई बार हालात हमारी सोच से परे होते हैं । यह बात हमारे रिश्ते पर भी लागू होती हैं। कई बार हमारे रिश्ते में भी ऐसी चीजे होती हैं जो किसी भी रिश्ते के लिए सहीं नहीं ठहरायी जा सकती हैं, लेकिन गलत लगने वाली यह बातें कई बार रिश्ते के लिए फायदेमंद साबित होती हैं । आइए जानते है 5 ऐसी गलत लगने वाली बाते जो आपके रिश्ते के लिए सही साबित हो सकती हैं ।
आपके रिश्ते के लिए सही साबित होती हैं गलत लगने वाली ये 5 बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामने से मदद के लिए न कहना - कई बार आपका पार्टनर किसी मुसीबत में फंस जाता है ,तब इस स्थिति में उसकी मदद के लिए तैयार रहना अच्छी बात होती है । लेकिन अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपने पार्टनर के प्रति सहयोगात्मक रवैय्या नहीं रखते है । इसी बात को हम दूसरे नजरिये से भी देख सकते है, मुसीबत में एक- दूसरे की मदद न करने का मतलब यह भी हो सकता है कि आप अपने पार्टनर की क़ाबिलियत पर भरोसा करते है, कि वह उस मुसीबत से आसानी से लड़ लेगा , लेकिन अगर वह आपसे मदद मांगे तो ज़रा भी देर न करें ।
छोटी- मोटी लड़ाइयां एंव मनमुटाव- रिश्ते में छोटी - मोटी लड़ाइयां तो चलती रहती है । आप हमेशा इस सोच में डूबे रहते है कि यह लड़ाइयां आपको नुकसान पहुचाएगी लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है । आपकी लड़ाइयां इस बात को बताती है कि भले ही आप एक-दूसरे को प्यार करते हो लेकिन आप अपनी सोच और उसूलों से कोई सैक्रि़फाइज़ नहीं कर सकते हैं । अपनी बातों को मन में रखने से बेहतर है कि आप वह बात अपने पार्टनर को बता दें । यहीं छोटी - मोटी बहस आपको अपने पार्टनर को और बेहतर तरीके से समझने में मदद करेगी ।
पार्टनर से अलग सोच रखना- यह सोच बिल्कुल गलत है कि एक ही सोच वाले लोगो का रिश्ता ज्यादा स्ट्रॉन्ग होता है । असल जिंदगी में यह बात लागू नहीं होती है । अगर आपकी सोच आपके पार्टनर से अलग है तो जायज़ है कि आप दोनों के नजरिये भी अलग ही होगे , और यही नजरिया आपको किसी भी मुसबीत से निकलने में मदद कर सकता है।
सारी बातें डिस्कस न करना - अगर आप अपनी हर छोटी -बड़ी बात , घर से लेकर ऑफिस की समस्या तक अपने पार्टनर से डिस्कस करते हैं तो यह अच्छी बात हैं । वहीं दूसरी ओर आपका पार्टनर आपकी सारी बातें सुनता तो जरुर है , लेकिन आपसे अपनी सारी बातें शेयर नहीं करता , आप इस बात को दिल से लगा बैठते है । देखा जाए तो यह बात एक तरह से आपके रिश्ते के लिए अच्छी साबित हो सकती है। कल्पना कीजिए कि आपके पार्टनर का वह दोस्त , जो आपको एक आंख नहीं भाता , अगर वह आपको उसके बारे में बतायें तो आपको कैसा लगेगा , आपको अच्छा नहीं लगेगा न तो फिर बेवजह क्यू परेशान होना ।