Father's Day 2023 Gift Ideas: इस वर्ष दुनियाभर में 18 जून को फादर्स डे मनाया जा रहा है। फादर्स डे हर पिता को समर्पित खास दिन होता है। मां बच्चे को जन्म देती हैं, लेकिन पिता शिशु के इस दुनिया में आने के बाद से उसकी हर जरूरत, सपने और इच्छा की जिम्मेदारी उठाते हैं। मां अपनी भावनाएं जता देती हैं लेकिन पिता अपने कठोर चेहरे के पीछे बच्चे के लिए स्नेह और फिक्र की भावना को छुपा कर रखते हैं। बच्चे भी जिस तरह अपने दिल की बात मां से कह देते हैं, शायद उस तरह बिता से नहीं बता पाते। हालांकि अपनी फरमाइश पूरी करने की उम्मीद पिता से रखते हैं। ऐसे में जो बच्चे मां को खुलकर आई लव यू मम्मी कहते हैं, उन्हें पिता के लिए अपने स्नेह को दिखाने का मौका फादर्स डे पर मिलता है। फादर्स डे पर बच्चे पिता से दिल की बात कहें। पिता को खास तोहफे देकर दिल की बात बताई जा सकती है और उन्हें महसूस कराया जा सकता है कि वह बच्चे की जीवन में कितने अहम हैं। आइए जानते हैं फादर्स डे के ऐसे गिफ्ट आइडियाज के बारे में जो बिना अधिक खर्च किए भी पापा के दिल को बहुत पसंद आएंगे।
Father Day 2023: पिता के दिल को छू लेगा आपका तोहफा, अगर फादर्स डे पर देंगे ये गिफ्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फादर्स डे गिफ्ट आइडियाज
फोटो कोलाज
पिता को उनकी यादों से रूबरू कराएं। उन्हीं पुराने पलों में वापस खो जाने के लिए तस्वीरें सबसे बेहतर जरिया होती हैं। पापा के जीवन से जुड़े खास मौकों की तस्वीरों को मिलाकर एक कोलाज बना सकते हैं। इसमें उनके कॉलेज के दिनों की फोटो, पापा माँ की शादी की तस्वीर, उनके माता पिता के साथ की कोई तस्वीर या आपके साथ उनकी तस्वीर को जोड़कर कोलाज बनाएं। इसे फ्रेम कराएं और गिफ्ट रैप करके उन्हें दें। आप चाहें तो उनके दोस्तों के साथ की तस्वीरों का कोलाज भी बना सकते हैं। ये सारी यादें एक साथ देख आपके पिता दिल से खुश हो जाएंगे। इस कोलाज को लिविंग रूम या उनके कमरे की वॉल पर सजाया जा सकता है।
पापा को संगीत पसंद हो तो एक म्यूजिक प्लेयर तोहफे में दे सकते हैं। म्यूजिक प्लेयर में पुराने सदाबहार गाने या उनकी पसंद के गानों का कलेक्शन लोड करवा लें। जब शाम को दफ्तर से लौटेंगे तो आप का गिफ्ट उनकी थकान को कम कर देता। बजट में म्यूजिक प्लेयर खरीदना चाहते हैं तो ऑनलाइन आपको कई विकल्प मिल जाएंगे।
मसाजर मशीन या पिलो
पापा घर की पूरी जिम्मेदारी उठाते हैं। वह पूरा दिन दफ्तर के कामकाज के बाद घर लौटते हैं तो थकान उनके चेहरे पर साफ दिख जाती होगी। शरीर दर्द की शिकायत भी हो सकती है। ऐसे में पिता की थकान कम करने और शरीर दर्द से राहत दिलाने के लिए उन्हें मसाज पिलो या बजट के मुताबिक मसाजर मशीन तोहफे में दे सकते हैं। बाजार में कई तरह की मसाजर मशीन उपलब्ध हैं। आप बजट के मुताबिक उनके लिए मसाजर मशीन या पिलो खरीद सकते हैं।
चश्मा
बच्चों की जरूरत की चीजें तुरंत लाकर देने वाले पिता अक्सर ही अपनी जरूरत को अनदेखा कर देते हैं। कई ऐसे पापा भी हैं जो अपने लिए कपड़े या अन्य उपयोगी सामान अगले महीने का बोलकर टालते रहते हैं। उनकी जरूरत का वह सामान आप फादर्स डे पर गिफ्ट कर सकते हैं। पिता जी अगर चश्मा लगाते हैं, तो उनके लिए एक नया चश्मा खरीद सकते हैं।