ऐसे कई सेलिब्रिटी हैं जिनकी जिंदगी के प्यार और धोखे की घटनाएं दुनियाभर में चर्चित हुई। रिलेशनशिप के किस्सों ने काफी सुर्खियां बंटोरी और प्यार ने स्कैंडल और ड्रामा तक का रूप लिया। आइए जानते हैं ऐसे ही लोकप्रिय सेलिब्रिटी के लव अफेयर के बारे में...
राजकुमारी डायना और जेम्स गिल्बी
राजकुमारी डायना और उनके कथित प्रेमी जेम्स गिल्बी का लव अफेयर काफी चर्चित हुआ। साल 1992 में 'द सन' ने दोनों के बीच हुई बातचीत का ट्रांसस्क्रिप्ट रिलीज किया और हंगामा मच गया। यह जब की घटना है उस वक्त राजकुमारी डायना का विवाह हो चुका था।
2 of 4
राजकुमारी डायना की लव स्टोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
उनका विवाह इंग्लैंड की महारानी के बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स से हुआ था। 23 मिनट के इस फोन कॉल बातचीत ने शाही परिवार के साथ ही दुनियाभर में खलबली मचा दी। खास बात यह है कि राजकुमारी डायना का यह कथित लव अफेयर किसी राजकुमार के साथ नहीं, बल्कि कमल के फूल बेचने वाले एक सेल्समैन के साथ चर्चाओं में आया था।
3 of 4
अर्नाल्ड श्वार्जनेगर
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्नाल्ड श्वार्जनेगर का नौकरानी से अफेयर
ऑस्ट्रियन-अमेरिकन अभिनेता एवं पॉलिटिशियन अनॉर्ल्ड श्वार्जनेगर का लव अफेयर भी दुनियाभर में चर्चित हुआ। अनॉर्ल्ड का अपनी नौकरानी मिल्ड्रेड बेना से अफेयर चल रहा था और उन्होंने इसे दुनिया की नजरों से 14 साल तक छिपाकर रखा। जब मिल्ड्रेड गर्भवती हुई और उनको बच्चा हुआ जो कि अनॉर्ल्ड की तरह दिखता था तब जाकर यह राज खुला। अनॉर्ल्ड कैलिफॉर्निया के 38वें गर्वनर भी रहे। वह साल 2003 से लेकर 2011 तक कैलिफॉर्निया के गर्वनर रहे। उनकी पहचान बॉडी बिल्डर के तौर पर भी है।
4 of 4
अनॉर्ल्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
अनॉर्ल्ड श्वार्जनेगर से मिल्ड्रेड को हुआ बेटा अब 21 साल का हो गया है। अक्सर बाप और बेटे की तस्वीरें देखा जाती हैं और यह भी सवाल उठता है कि क्या अनॉर्ल्ड ने जोसेफ को बेटा माना या नहीं। दरअसल, अनॉर्ल्ड ने जोसेफ को परिवार का हिस्सा बनाया। हाल ही में अप्रैल के महीने में बेटे की कॉलेज ग्रेजुएशन सेरामनी पर अनॉर्ल्ड अपनी प्रेमिका मिल्ड्रेड और बेटे जोसेफ के साथ नजर आए थे। इस लव-अफेयर ने दुनियाभर में काफी चर्चा बंटोरी।