फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं वो पांच आदतें जिनसे पता चलता है आपका रिश्ता चलेगा या नहीं

Wed, 25 Sep 2019 10:30 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 25 Sep 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
these habits will tell whether your relationship will work or not
कपल - फोटो : social media

किसी रिश्ते में रहने के बाद उस रिश्ते को तोड़ना बेहद मुश्किल होता है। इस स्थिति में कोई भी बड़ा फैसला लेना आसान नहीं होता है। लेकिन अगर आप इस बात को समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या आपको  रिश्ते में रहना चाहिए या नहीं ? तो जानें वह 5 संकेत जो बताएंगे कि आपका रिश्ता चलेगा या नहीं।

these habits will tell whether your relationship will work or not
कपल - फोटो : social media

हमेशा झगड़ना
अगर आप दोनों के बीच में अक्सर लड़ाइयां होती रहती हैं। या आपका पार्टनर बेवजह लड़ने की कोशिश करता है। यही नहीं, अगर वह आपकी हर बात का गलत मतलब निकालने लगे, तो समझ लीजिए कि आपका रिश्ता अब ज्यादा दिनों तक नहीं टिकने वाला है। 

these habits will tell whether your relationship will work or not
कपल - फोटो : social media
शक करना 
अगर आपका पार्टनर आप पर शक करता है। हर बात पर सैकड़ों सवाल पूछता है। इससे यह स्पष्ट होता है कि उन्हें  आप पर भरोसा नहीं है। इस स्थिति में सबसे पहले आप अपने पार्टनर को विश्वास दिलाने  कि कोशिश करें कि आप गलत नहीं है। अगर इसके बाद भी आपका पार्टनर आप पर शक करना बंद नहीं करता है , तो यह इस बात का संकेत है कि अब आपका रिश्ता खत्म होने की कगार पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
these habits will tell whether your relationship will work or not
कपल - फोटो : social media

बात कम हो जाना
किसी भी रिश्ते की शुरुआत बेहद ही उत्साह के साथ होती है। लेकिन एक समय बाद यह उत्साह खत्म होने लगता है। कई बार हम अपनी जिंदगी में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि एक-दूसरे से बात तक नहीं कर पाते हैं। इस स्थिति के बावजूद अगर आप दोनों के बीच में आपसी-समझ बरकरार है, तो यह आपके रिश्ते को लंबे समय तक सुरक्षित  रख सकता है। लेकिन अगर आप अपनी-अपनी जिदंगी में मशगूल हो जाएं और एक-दूसरे से बातचीत करना बंद कर दें।  इस बात से यह साबित होता है कि अब आपका पार्टनर आपमें दिलचस्पी नहीं रखता है।

विज्ञापन
these habits will tell whether your relationship will work or not
कपल - फोटो : social media

वफादारी 
किसी भी रिश्ते में वफादारी होना बेहद जरूरी है। अगर आप दोनों एक-दूसरे के प्रति वफादार हैं, तो आप अपने रिश्ते को किसी भी कठिन परिस्थिति में बनाएं रख सकते हैं।  लेकिन अगर आपका पार्टनर आपके अलावा भी किसी दूसरे के साथ रिश्ता निभा रहा होता है तो इसका सीधा मतलब यह है कि वह आपसे बेवफाई कर रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed