फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Family Travel: क्यों फायदेमंद है परिवार के साथ यात्रा? जानिए ये 6 कारण

Sat, 08 Apr 2023 12:42 PM IST
स्वाति शैवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वाति शैवाल Updated Sat, 08 Apr 2023 12:42 PM IST
विज्ञापन
Family Travel benefits of family vacations, read these 6 reasons in Hindi
परिवार के साथ अलग होता है छुट्टियों का आनंद - फोटो : pixabay

Family Travel: यात्रा में मौज मस्ती के अलावा निश्चिंतता भी बढ़ जाती है जब परिवार साथ होता है। सबके साथ घूमने फिरने में जो आनंद है उसके अलावा सबसे बड़ी निश्चिंतता होती है किसी भी तरह की औपचारिकता का न होना। परिवार साथ है तो खर्चे को लेकर भी राहत आ जाती है। मन में यह भाव रहता है कि थोड़ा बहुत एक्स्ट्रा हुआ भी तो मिलकर संभाल लेंगे। फिर यही यादें जीवन भर के लिए मन में बस जाती हैं। साथ बिताये पल पूरे परिवार के लिए सकारात्मक ऊर्जा पाने का अवसर बन जाते हैं। सब इससे कुछ न कुछ नया सीखते भी हैं और एक-दूसरे को समझने का मौका भी पाते हैं। जब नई पीढ़ी नौकरी, शादी या पढ़ाई के लिए शहर या देश से बाहर जाती है तो पुराने एल्बम से यही यादें निकलकर माता पिता को साथ बिताये दिनों की तसल्ली देती है। इसके अलावा भी बहुत कुछ है जो परिवार के साथ यात्रा करने से अनुभव होता है। जानिए तफसील से। 

Family Travel benefits of family vacations, read these 6 reasons in Hindi
बनता है मजबूत परिवार - फोटो : istock

1. बॉन्ड बनाने का मौका 

तेज भागते-दौड़ते जीवन में हर एक व्यक्ति समय की कमी को लेकर सबसे ज्यादा परेशान होता है। बड़ों को दफ्तर या घरों से फुरसत नहीं होती, तो बच्चों और युवाओं को पढ़ाई और वर्चुअल दुनिया से छुटकारा मिलना मुश्किल होता है। ऐसे में वैकेशन सबको एकसाथ लाने का सबसे बेहतर विकल्प बनती हैं। घर में रहते हुए भी बच्चों और पैरेंट्स के बीच संवाद की कमी और दूरियों को एक छुट्टी मिटा डालती है। रिश्तों के बीच बॉन्ड बनाने के लिए इससे बेहतर अवसर नहीं मिल सकता है। फिर चाहे छुट्टी बिताने पति-पत्नी जाएँ, पैरेंट्स और बच्चे या फिर भाई-बहन।भावनात्मक रूप से जुड़ने का यह बहुत अच्छा तरीका साबित हो सकता है। 

Family Travel benefits of family vacations, read these 6 reasons in Hindi
सहेज लीजिये खूबसूरत यादें

2. खुशी इकट्ठा करने का मौका 

चाहे आप दो दिन की छोटी सी वैकेशन पर ही क्यों न जाएँ, साथ गुजारे गए पल आपको पूरे जीवन के लिए खुशियां सहेजने का मौका देते हैं। जब भी मन उदास हो या कोई उलझन घेरे, इन छुट्टियों में बिताए पलों के फोटो या वीडियो या मन में बैठी यादों को रिवाइंड कर लेने भर से आप प्रफुल्लित महसूस करने लगेंगे। ये वो पल होते हैं जब आप अपने बेस्ट स्वरूप में सबसे निश्चिन्त और खुश होते हैं। इसलिए छुट्टियों में बिताया समय हमेशा आपको खुशियां देने और तरोताजा करने का काम करता है। बल्कि कई बार तो ऐसी छुट्टियां रिश्तों में आने वाली कड़वाहट को दूर करने का भी जरिया बन जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Family Travel benefits of family vacations, read these 6 reasons in Hindi
हुनर उभर कर सामने आता है

3. काबिलियत जानने का मौका 

हर रोज उसी रूटीन से जूझते हुए शायद आप ये भूल जाएँ कि आपकी पत्नी, बहन, बेटी या घर की अन्य महिला संगीत या नृत्य में भी रूचि रखती है या कि आपके पापा या भाई बहुत अच्छी व्हिसिलिंग करते हैं या कि आपके घर का कोई सदस्य तैराकी करना बहुत पसंद करता है या फिर किसी की फोटोग्राफी स्किल्स बहुत ही शानदार हैं। छुट्टियों में साथ समय बिताने से ऐसी कई बातें सामने आती हैं और आपको यह याद दिलाती हैं कि हर व्यक्ति ख़ास है, हर व्यक्ति में कोई हुनर है। इस बात का एहसास ही अपनेआप में ख़ास है क्योंकि यह आपको उस व्यक्ति के बारे में करीब से सोचने का, उसके प्रति सम्मान महसूस करने का अवसर देता है और रिश्तों में गर्माहट भरने का काम भी करता है। 

विज्ञापन
Family Travel benefits of family vacations, read these 6 reasons in Hindi
बहुत कुछ सिखाती हैं यात्राएं - फोटो : सोशल मीडिया

4. नए का अनुभव 

भ्रमण का मतलब ही होता है एक्सप्लोर करना। नए को जानना भी और नए को जीना भी। केवल बड़े ही नहीं, बच्चे भी इससे बहुत कुछ सीखते हैं। कई बार तो स्कूली किताबों से आगे की बातें भी। रवीन्द्रनाथ टैगोर ने अपने बचपन के संस्मरणों में इस बात का जिक्र किया है कि किस तरह उनके पिता के साथ की गई यात्राएं उन्हें प्रकृति और परिवेश के बारे में अद्भुत जानकारियाँ पाने में सहायता करती थीं। हर नए सफर से नए स्थान तक जाने में हम भिन्न संस्कृतियों, खान-पान, भाषाओं-बोलियों, लोगों आदि के बारे में बहुत कुछ जानते और सीखते हैं। यह एक ऐसा अनुभव है जो यात्रा ही आपको दे सकती है और जीवन में यह बहुत काम भी आता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed