{"_id":"5d84c29f8ebc3e93d0284b86","slug":"every-girl-must-know-these-things-before-getting-married","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद आप भी बन सकती हैं सुसराल में सबकी चहेती","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
शादी के बाद आप भी बन सकती हैं सुसराल में सबकी चहेती
शादी जीवन का वह हिस्सा है जिसमें लड़की अपने परिवार को छोड़ एक नए परिवार से जुड़ती है। नए परिवार में प्रवेश करने की वजह से सभी लड़कियों के अंदर एक ही डर रहता है कि परिवार के सदस्य कैसे होंगे? सास का स्वभाव कैसा होगा? ससुर कहीं ज्यादा गुस्से वाले तो नहीं होंगे? उनके साथ कैसे रहना होगा? वगैरह-वगैरह। इन सभी बातों को लेकर लड़कियां हमेशा परेशान रहती हैं। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रख आप भी सुसराल के सदस्यों के साथ तालमेल आसानी से बैठा सकती हैं और अच्छी बहू बन सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे बने अच्छी बहू...
2 of 4
सास से करें दोस्ती
ससुराल वालों को खुश रखने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि आप अपने सास को खुश रखें। उनके साथ ऐसा दोस्ताना व्यवहार बना लें कि जैसे वो आपकी दोस्त ही हो। यह बिल्कुल ही मत सोचें कि सास के साथ कैजुअल होना उनका अनादर करना होगा। आप उन्हें कुछ किस्से और कहानियां भी सुना सकती हैं। अपनी सास की पसंद को समझ आप उनके पसंद की चीजों को करते रहिए। आप उनके साथ एक लंबी गपशप भी कर सकती हैं।
3 of 4
- फोटो : Media India Group
पहले से ही ना बनाएं विचार
फिल्मों और टीवी सीरियल्स में अक्सर सास का बुरा रूप ही दिखाया जाता है। लेकिन आपको शादी के बाद ही पता चलेगा कि आपकी सास उन फिल्मी दुनिया वाली सास की तरह नहीं हैं, इसलिए बढ़िया होगा कि आप उनके बारे में पहले से ही कोई विचार न बना लें। आप उनके साथ वैसे ही बर्ताव करें जैसा आप अन्य बड़े लोगों के साथ करती हैं। आपका उनके प्रति प्यार और आदर-भाव उनके दिल को जरूर पिघला देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सांकेतिक तस्वीर
हमेशा सलाह लेते रहें
ससुराल जाने के बाद आपका परिवार अब ससुराल ही हो जाता है। आप अपने पहले घर को भूल जाएं। जब भी आपको कोई परेशानी होती थी तो आप घर वालों से मदद लेती थी ठीक उसी तरह अब आपको ससुराल वालों से मदद लेनी होगी। किसी बात को लेकर आपको कोई समस्या है या आप किसी चीज को लेकर दुविधा में हैं तो ऐसे में आप अपने ससुराल वालों से जरूर सलाह लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।