फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं बॉलीवुड के पांच सितारे जिन्होंने कम उम्र में ही लिया बच्चों को गोद

Fri, 20 Sep 2019 01:35 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 20 Sep 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
5 bollywood celebs who adopted child in early age
- फोटो : instagram

किसी बच्चे को गोद लेना आज भी हमारे समाज में थोड़ा मुश्किल काम है। क्योंकि किसी बच्चे की पूरी परवरिश अपने बूते करना और उसे परिवार के अन्य सदस्यों के समान ही प्यार और इज्जत देना किसी भी साधारण इंसान के लिए मुश्किल हो सकता है लेकिन हमारे बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे हैं जिन्होंने ये जिम्मेदारी उठाई भी और बखूबी निभाई भी। और इनमें तो कुछ सितारे ऐसे हैं जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में ये फैसला लिया। तो आइए जानें वो कौन से पांच सितारे हैं जिन्होंने किसी बच्चे को गोद लेने जैसा साहसिक फैसला लिया।


 
5 bollywood celebs who adopted child in early age
- फोटो : instagram
सुष्मिता सेन

सबसे पहला नाम जो हर किसी की जुबान पर आता है गोद लेने के मामले में वो हैं सुष्मिता सेन। मिस यूनिवर्स रह चुकी सुष्मिता सेन ने सन 2000 में रिनी को गोद लिया था और 2010 में दूसरी बेटी अलिशा को। अपनी दूसरी बेटी को गोद लेने के लिए सुष्मिता को कानूनी जंग का भी सामना करना पड़ा और वह उसमें जीत भी गईं। क्योंकि कानून के अनुसार अगर आपने पहला बच्चा गोद लिया है जो बेटी है तो आप दूसरी बेटी गोद नहीं ले सकती हैं।


 
5 bollywood celebs who adopted child in early age
- फोटो : instagram
रवीना टंडन

रवीना टंडन ने भी बच्चे को गोद लेने का फैसला बहुत ही कम उम्र में लिया था। जब उन्होंने अपनी दोनों बेटियों पूजा और छाया को गोद लिया उस समय वो मात्र 21 साल की थी। कैरियर के ऊंचाई पर पहुंच कर उन्होंने यह फैसला लिया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
5 bollywood celebs who adopted child in early age
- फोटो : instagram
निखिल आडवाणी

बाटला हाउस फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर निखिल आडवाणी आज जाना माना चेहरा हैं। 2006 में इन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर एक बहुत ही प्यारी बच्ची को गोद लिया था। जिसका नाम है किया। अपनी फिल्म सलाम-ए-इश्क के निर्देशन के समय उन्होंने यह फैसला लिया था।


 
विज्ञापन
5 bollywood celebs who adopted child in early age
- फोटो : instagram
संदीप सुपारकर

संदीप सुपारकर एक कोरियोग्राफर हैं और डांस शो के एक नामी गिरामी चेहरे भी हैं। लेकिन जब इन्होंने बिना शादी के लिए एक बच्चे को गोद लेने की सोची तो सिंगल फादर बनने के उनके फैसले में बहुत सी अड़चनें आईं। लेकिन संदीप ने इस बात को साबित कर दिया कि वो जिम्मेदारी उठाने के लिए सक्षम हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed